शकील अहमद ब्यूरो चीफI बिजनौर: हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गंधौर गांव में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। महिला खेत में चारा लेने गई थी, लेकिन जब शाम तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों को उसका शव खेत में मिला। मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, जिससे पुलिस के लिए यह मामला एक रहस्य बन गया है।READ ALSO:-बिजनौर में पेड़ से लटका मिला 'मौत का रहस्य': शव के पैर जमीन पर, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी उलझी
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
घर से निकली थीं चारा लेने, देर शाम खेत में मिला शव
\r\n\r\n
मृतका की पहचान मुन्नी देवी (65) के रूप में हुई है, जो इसी गांव की निवासी थीं। मिली जानकारी के अनुसार, 14 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे वह रोज की तरह अपने खेत में चारा लेने के लिए घर से निकली थीं। जब देर शाम तक वह वापस नहीं लौटीं, तो परिवार के लोग चिंतित हो गए। उन्होंने उनकी तलाश शुरू की और खेत पर ही मुन्नी देवी का शव पड़ा मिला।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
परिजनों ने शव को खेत से घर ले आए और अगले दिन यानी 15 सितंबर को इसकी सूचना पुलिस को दी।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, जांच जारी
\r\n\r\n
सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी चांदपुर और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पाया कि मृतका के शव पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं थे, जिससे यह साफ नहीं हो पा रहा है कि उनकी मौत कैसे हुई।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
पुलिस ने बताया कि मौत का असली कारण जानने के लिए शव को पंचायतनामा की कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की वजह साफ हो पाएगी और उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है।
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें