अनिल कुमार शर्मा विशेष संवाददाता बिजनौर। धामपुर। भूकंप जैसी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए स्कूली बच्चों को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से धामपुर के केएम इंटर कॉलेज में एक मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य बच्चों को भूकंप के दौरान खुद को बचाने, घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने और उन्हें अस्पताल पहुंचाने का तरीका सिखाना था।READ ALSO:-मेरठ के लिए ऐतिहासिक दिन: 30 सितंबर को PM मोदी करेंगे 'नमो भारत' और मेट्रो का उद्घाटन, रैपिड ट्रेन से दिल्ली से पहुंचेंगे मेरठ
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
शासन स्तर पर हुआ आयोजन
\r\n\r\n
इस महत्वपूर्ण मॉक ड्रिल का आयोजन शासन स्तर पर किया गया था। यह पूरा अभियान जिलाधिकारी बिजनौर के निर्देशन में और नोडल अधिकारी उप जिला अधिकारी (एसडीएम) धामपुर की देखरेख में संपन्न हुआ। इसमें धामपुर तहसील के विभिन्न स्कूलों के बच्चों, एनसीसी कैडेट्स के साथ-साथ तहसील स्तर के सभी अधिकारी और केएम इंटर कॉलेज का स्टाफ भी शामिल था। इसके अलावा, अग्निशमन विभाग ने भी अपना पूरा सहयोग दिया।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
रेस्क्यू और बचाव की दी गई ट्रेनिंग
\r\n\r\n
मॉक ड्रिल के दौरान बच्चों को यह समझाया गया कि भूकंप आने पर उन्हें क्या करना चाहिए। अभ्यास में यह भी दिखाया गया कि मलबे में दबे हुए घायलों को कैसे निकाला जाए और प्राथमिक उपचार देकर उन्हें सुरक्षित अस्पताल तक कैसे पहुंचाया जाए। इस तरह की ट्रेनिंग का उद्देश्य बच्चों को सिर्फ बचाने नहीं, बल्कि उन्हें भी दूसरों की मदद करने के लिए तैयार करना है ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में नुकसान को कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें