संभल (उत्तर प्रदेश)। संभल में चल रहे कल्कि महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार शाम को ज़िले के दो सबसे बड़े अधिकारियों का मस्ती भरा और दोस्ताना अंदाज़ देखने को मिला। पंजाबी और हिंदी गानों पर डीएम (DM) राजेंद्र पेंसिया और एसपी (SP) कृष्ण कुमार विश्नोई एक साथ थिरकते नज़र आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर ख़ूब वायरल हो रहा है।READ ALSO:-'अब चरखा नहीं, भारत में बना आई-फोन है स्वदेशी की पहचान', बोले मेरठ सांसद अरुण गोविल, 3 महीने के अभियान का किया ऐलान
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
बहजोई स्थित बड़ा मैदान में 10 दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव के दूसरे दिन, मशहूर पंजाबी सिंगर जस्सी गिल और बब्बल राय परफॉर्मेंस देने पहुंचे थे।
\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
'यारा तेरी यारी को...' पर एसपी का दोस्ताना मूव
\r\n\r\n
पंजाबी सिंगर्स की परफॉर्मेंस के दौरान एसपी केके विश्नोई का अलग ही अंदाज़ दिखा। रात करीब 11 बजे, जैसे ही जस्सी गिल ने फ़ेमस दोस्ती सॉन्ग:
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
                   'तेरे जैसा यार कहां, कहां ऐसा याराना... याद करेगी दुनिया... तेरा-मेरा अफसाना... '
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
गुनाना शुरू किया, तो एसपी कुर्सी पर बैठे-बैठे ही झूमने लगे। उन्होंने बगल में बैठे डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया का हाथ पकड़ा और उसे ऊपर उठाकर हवा में लहराते हुए थिरकने लगे।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
डीएम भी एसपी के इस दोस्ताना अंदाज़ को देखकर मुस्कुराए और गाना गुनगुनाने लगे। पंडाल में मौजूद दर्शकों को डीएम-एसपी का यह सहज और खुशनुमा अंदाज़ बेहद पसंद आया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
हज़ारों दर्शक झूमे, महिला अधिकारी भी साथ
\r\n\r\n
कल्कि महोत्सव के इस संगीतमय कार्यक्रम में रात 12 बजे तक जस्सी गिल और बब्बल राय ने परफॉर्मेंस दी, जिस पर 1000 से ज़्यादा दर्शक झूमते नज़र आए।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
    \r\n
  • \r\n
    VIP सीटें: पंडाल में सबसे आगे की सीटें ज़िले के शीर्ष अधिकारियों के लिए रिज़र्व थीं, जहाँ डीएम, एसपी के अलावा एसडीएम और जिला जज भी मौजूद थे।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    बप्पू ज़मींदार पर मस्ती: जस्सी गिल ने जब अपना हिट गाना 'बापू जमींदार कित्थो लैके देवे कार...' गाया, तो पंडाल में मौजूद हज़ारों लोगों के साथ डीएम और एसपी भी इस गाने पर थिरकते नज़र आए।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    महिला अधिकारी भी शामिल: एसपी के थिरकने के दौरान उनके पीछे बैठी एक महिला अधिकारी भी गाने को गुनगुनाती हुई दिखाई दीं।
    \r\n
  • \r\n
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
संभल में 6 अक्टूबर को इस 10 दिवसीय कल्कि महोत्सव का शुभारंभ हुआ था। ज़िले के शीर्ष अधिकारियों का यह दोस्ताना और मस्ती भरा वीडियो बताता है कि काम के दबाव के बीच भी मनोरंजन और मेल-जोल का महत्व कितना ज़्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें