अनिल कुमार शर्मा विशेष संवाददाता:
\r\n\r\n
धामपुर। अग्रवंश के महानायक और समाजवाद के प्रणेता महाराजा अग्रसेन की जयंती के अवसर पर धामपुर का अग्रवाल सभा भवन आस्था और उत्साह के रंगों से सराबोर हो गया। अग्रवाल सभा (पंजीकृत) धामपुर के तत्वावधान में आयोजित यह भव्य समारोह न केवल अग्र समाज के लोगों के लिए, बल्कि पूरे नगर के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। कार्यक्रम का माहौल भक्तिमय था और महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों "एक रुपया, एक ईंट" की गूंज चहुंओर सुनाई दे रही थी।Read also:-इंस्टाग्राम 'वॉर' में 'बम' की एंट्री! मंदिर के वीडियो पर भिड़े दो युवक, पाकिस्तानी दोस्त से दिलवाई 'चांदपुर उड़ाने' की धमकी, मास्टरमाइंड दबोचा गया
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
अतिथियों ने किया शुभारंभ, दिया एकता का संदेश समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि, वरिष्ठ भाजपा युवा नेता एवं उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष श्री राणा प्रियंकर सिंह तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) श्री अभय कुमार पांडे ने संयुक्त रूप से महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर श्री राणा प्रियंकर सिंह ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के सिद्धांत आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और उनका जीवन हमें समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की प्रेरणा देता है। CO अभय कुमार पांडे ने सामाजिक सौहार्द और शांति बनाए रखने में अग्रवाल समाज के योगदान की सराहना की।
\r\n\r\n

\r\n\r\n
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ सामूहिक हवन कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एक भव्य सामूहिक हवन के साथ हुई। उपस्थित सभी लोगों ने विश्व शांति और समाज के कल्याण की कामना करते हुए आहुतियां दीं, जिससे पूरा वातावरण पवित्र और ऊर्जामय हो गया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
जीवंत झांकियों ने मोहा मन समारोह का मुख्य आकर्षण महाराजा अग्रसेन के जीवन दर्शन और महाकाली के विराट स्वरूप को दर्शाती सजीव एवं मनमोहक झांकियां रहीं। इन झांकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और कलाकारों की प्रस्तुति को सभी ने खूब सराहा।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
आयोजकों ने किया अतिथियों का सम्मान अग्रवाल सभा (पंजीकृत) के प्रभारी अध्यक्ष श्री विजय कुमार अग्रवाल, महामंत्री श्री राकेश अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष श्री देवेंद्र अग्रवाल ने मंचासीन अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका भव्य स्वागत और सम्मान किया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
इनके सहयोग से सफल हुआ कार्यक्रम इस जयंती समारोह को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने में नीति अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, संजय बड़ापुरिया, नरेंद्र अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, कुलभूषण महेश्वरी और विजय कुमार जैन का पूर्ण सहयोग एवं सराहनीय भूमिका रही।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
कार्यक्रम के अंत में, सभा के प्रभारी अध्यक्ष श्री विजय कुमार अग्रवाल एवं कार्यक्रम प्रभारी श्री दिनेश चंद्र नवीन ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और उपस्थित जनसमूह का हृदय से आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक आयोजनों को मिलकर सफल बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें