पूर्वी दिल्ली के निर्माण विहार स्थित महिंद्रा के शो रूम में रविवार को एक अजीबोगरीब हादसा हुआ। नई खरीदी गई Mahindra Thar कार पूजापाठ के दौरान अचानक शो रूम की पहली मंजिल से नीचे सड़क पर गिर गई। हादसा महिला चालक की गलती से हुआ, लेकिन राहत की बात यह रही कि कार में बैठे तीनों लोग सुरक्षित बच गए।
\r\n\r\nजंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n
कैसे हुआ हादसा?
\r\n\r\n29 वर्षीय मानी पवार, उनके पति प्रदीप और शोरूम का एक कर्मचारी विकास कार में मौजूद थे। परंपरा के अनुसार, कार की पूजा के बाद महिला को पहिये को नींबू पर चढ़ाना था। इसी दौरान उन्होंने गलती से एक्सीलेटर जोर से दबा दिया। कार शो रूम की कांच की दीवार तोड़ते हुए लगभग 15 फीट नीचे सड़क पर जा गिरी।
\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n\r\nDrama at Mahindra showroom in Delhi’s Laxmi Nagar!
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join › \r\n— Divya Gandotra Tandon (@divya_gandotra) September 9, 2025
\r\n
\r\nA woman insisted on taking a Thar for a test drive, created chaos, broke the glass on the first floor & sent the SUV crashing straight down.
\r\n
\r\npic.twitter.com/ep3dVCUeTD
एयरबैग्स ने बचाई जान
\r\n\r\nजैसे ही कार नीचे गिरी, उसके एयरबैग्स तुरंत खुल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। तीनों यात्रियों को एहतियातन नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
\r\n\r\n
🏪 आपके शहर के ऑफर
आसपास का नज़ारा
\r\n\r\nकार के नीचे गिरते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। नीचे खड़ी एक मोटरसाइकिल को हल्का नुकसान हुआ, लेकिन सड़क पर मौजूद लोग बाल-बाल बचे। शोरूम स्टाफ और स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला।
खबरीलाल न्यूज़ का Telegram चैनल जॉइन करें Join › \r\n\r\n\r\n\r\n
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
\r\n\r\nपूरे हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि कार अचानक तेज रफ्तार से कांच तोड़ते हुए सड़क पर गिरती है और लोग घबरा जाते हैं।
\r\n\r\n\r\n\r\n
पुलिस और शोरूम की प्रतिक्रिया
\r\n\r\nपुलिस ने बताया कि यह एक एक्सीडेंटल ड्राइव था, इसमें किसी तरह की लापरवाही या अपराध का मामला नहीं बनता। वहीं, शोरूम प्रबंधन ने कहा कि ग्राहकों की सुरक्षा के लिए भविष्य में और सावधानी बरती जाएगी।
Sabse pehle comment karne wale banein.