IPL 2026 मिनी ऑक्शन में बड़े नामों के साथ-साथ अनकैप्ड खिलाड़ियों पर भी जमकर पैसा बरसा है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने चौंकाते हुए दो युवा, अनकैप्ड खिलाड़ियों प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा पर ₹14.20 करोड़ रुपये की चौंकाने वाली बोली लगाई है।READ ALSO:-ग्रेटर नोएडा को मिली नई सौगात: गंगा और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा 74 KM लंबा 'सुपर लिंक', ₹4000 करोड़ की परियोजना पर काम तेज
\r\n\r\n\r\nनीलामी के सात सेट अब तक पूरे हो चुके हैं, जिनमें कई दिग्गज अनसोल्ड रहे हैं, जबकि कुछ अनजाने चेहरों को किस्मत का साथ मिला है।
\r\nअनकैप्ड खिलाड़ियों पर CSK का बड़ा दांव (सातवां सेट)
\r\nसातवां सेट अनकैप्ड ऑलराउंडर्स का था, जहाँ CSK ने अपनी रणनीति से सबको हैरान कर दिया।
\r\n\r\n
CSK ने इन दोनों युवा खिलाड़ियों को उनकी बेस प्राइस ₹30 लाख से लगभग 47 गुना ज़्यादा कीमत देकर खरीदा है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी डार को ₹8.40 करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने खरीदा।
\r\n\r\n\r\nतेज़ गेंदबाजों और स्पिनरों पर भी टीमों ने बड़ा निवेश किया:
- \r\n
- मथीशा पाथिराना (Matheesha Pathirana): IPL मिनी ऑक्शन के चौथे सेट में 'जूनियर मलिंगा' के नाम से मशहूर मथीशा पाथिराना को ₹18 करोड़ में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने खरीदा। \r\n
- रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi): पांचवें सेट में भारतीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को ₹7.20 करोड़ रुपए में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने खरीदा। \r\n
- अकील हुसैन (Akeal Hosein): कैरेबियाई स्पिनर अकील हुसैन को ₹2 करोड़ में CSK ने खरीदा। \r\n
- अन्य बिके खिलाड़ी: चौथे सेट में जैकब डफी को RCB ने और एनरिक नॉर्ट्जे (Anrich Nortje) को LSG ने ₹2-2 करोड़ रुपए में खरीदा। \r\n
- \r\n
अनसोल्ड रहे दिग्गज (पांचवां और छठा सेट)
\r\nकई अनुभवी और अनकैप्ड खिलाड़ी नीलामी के पूल में होने के बावजूद अनसोल्ड रहे:
\r\n\r\n\r\nकई अनुभवी और अनकैप्ड खिलाड़ी नीलामी के पूल में होने के बावजूद अनसोल्ड रहे:
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
- \r\n
- पाँचवाँ सेट (स्पिनर): अनुभवी स्पिनर मुजीब उर रहमान, महीश तीक्ष्णा, और भारतीय लेग स्पिनर राहुल चहर पर किसी भी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई। \r\n
- छठा सेट (अनकैप्ड बैटर): इस सेट में 6 खिलाड़ियों—आर्या देसाई, यश धुल, अभिनव मनोहर, अनमोलप्रीत सिंह, अथर्व तायडे, और अभिनव तेजराना—को कोई खरीदार नहीं मिला। \r\n
- चौथा सेट (तेज़ गेंदबाज): फजलहक फारूकी, स्पेंसर जॉनसन, गेराल्ड कूट्जी, शिवम मावी, मैट हेनरी और आकाश दीप भी अनसोल्ड रहे। \r\n
\r\nIPL मिनी ऑक्शन 2026 युवा प्रतिभाओं पर टीमों के बड़े निवेश का गवाह बन रहा है, जहाँ ₹30 लाख की बेस प्राइस वाले अनकैप्ड खिलाड़ियों को ₹14 करोड़ से अधिक की कीमत मिली है। वहीं, मथीशा पाथिराना और रवि बिश्नोई जैसे स्थापित गेंदबाजों पर भी मोटी रकम खर्च हुई है। नीलामी जारी है और शाम तक 77 स्लॉट्स के लिए अंतिम बोली लगनी बाकी है।
Sabse pehle comment karne wale banein.