चांदपुर, बिजनौर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद करने और पुलिस की सक्रियता को परखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी (CO) चांदपुर ने सर्किल की सभी पुलिस रिस्पांस व्हीकल्स (PRV) की औचक चेकिंग की। इस दौरान उन्होंने PRV पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए।READ ALSO:-नजीबाबाद में आधी रात को गूंजी गोलियां: नाबालिग से उत्पीड़न का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल, गिरफ्तार
\r\n\r\n\r\n\r\n
क्षेत्राधिकारी ने सभी PRV टीमों को उनके निर्धारित रूट चार्ट का कड़ाई से पालन करने का निर्देश देते हुए कहा कि गश्त में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि त्योहारी सीजन में असामाजिक तत्व सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए अपने-अपने क्षेत्र में हर संदिग्ध व्यक्ति और वाहन पर पैनी नजर रखें और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत गहनता से चेकिंग करें।
\r\n\r\n\r\n\r\n
इस चेकिंग अभियान के दौरान सीओ ने पुलिसकर्मियों को उच्च अधिकारियों द्वारा जारी किए गए नवीनतम आदेशों और निर्देशों से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जनता के बीच सुरक्षा की भावना को मजबूत करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आम नागरिकों के साथ विनम्र व्यवहार करने और उनकी शिकायतों पर तत्काल प्रतिक्रिया देने के लिए भी निर्देशित किया।
\r\n\r\n
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
इस औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि त्योहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द का माहौल बना रहे।
Sabse pehle comment karne wale banein.