संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में प्रशासन ने अवैध कब्जों के खिलाफ एक बड़ा अभियान छेड़ा है। सदर तहसील के मोहल्ला हातिम सराय में सरकारी तालाब की करीब 8 बीघे जमीन पर हुए अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है। इसमें लगभग 80 मकानों के साथ एक बड़ी मस्जिद भी शामिल है, जिस पर प्रशासन ने नोटिस चस्पा कर दिए हैं।READ ALSO:-योगी सरकार के IAS तबादलों पर चुनाव आयोग का 'ब्रेक', सख्त आदेश- 'बिना अनुमति नहीं हिलेगा कोई DM-SDM'
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
भू-माफिया ने की अनाधिकृत प्लॉटिंग तहसीलदार धीरेन्द्र प्रताप सिंह के अनुसार, यह जमीन राजस्व रिकॉर्ड में सरकारी तालाब के नाम से दर्ज है। लगभग 12-13 साल पहले भू-माफिया ने इस जमीन पर अवैध रूप से प्लॉटिंग कर भोले-भाले लोगों को बेच दिया था। इसमें बिचौलियों और भू-माफिया की मिलीभगत साफ दिख रही है, जिन्होंने आम लोगों को विश्वास दिलाकर उनसे मोटी रकम ऐंठी।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
मस्जिद पर भी चस्पा हुआ नोटिस प्रशासन ने 26 सितंबर को कुछ मकानों पर और 30 सितंबर को मस्जिद समेत कई अन्य निर्माणों पर नोटिस चस्पा किए हैं। तहसीलदार ने बताया कि जब लेखपाल जांच के लिए मस्जिद पहुंचा, तो वहां कोई भी व्यक्ति मस्जिद के निर्माण की जिम्मेदारी लेने या खुद को मुतवल्ली (प्रबंधक) बताने के लिए सामने नहीं आया। इसी कारण मस्जिद पर भी नोटिस लगाया गया है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
15 दिन में जवाब नहीं, तो चलेगा बुलडोजर तहसीलदार धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सभी नोटिस प्राप्तकर्ताओं से 15 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। उन्होंने कहा, "यदि मस्जिद अथवा अन्य निर्माणों की ओर से संतोषजनक जवाब या कानूनी व स्वीकृत दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए, तो तालाब की जमीन पर चाहे मस्जिद हो या कोई भी ढांचा, उसे वैधानिक प्रक्रिया के तहत ध्वस्त किया जाएगा। नियम के विपरीत अनाधिकृत कब्जे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।"
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
फंसे हुए लोगों से अपील संभल प्रशासन ने जनता से अपील की है कि जिन लोगों ने अनजाने में इस तरह की अवैध जमीन खरीद ली है, वे जल्द से जल्द अपने दस्तावेज और शिकायत तहसील में दर्ज कराएं। प्रशासन का दावा है कि अवैध कब्जाधारियों और इसमें शामिल बिचौलियों को न्याय के दायरे में लाया जाएगा और जिन लोगों को जमीन बेची गई, उनका भी सत्यापन किया जाएगा। लेखपाल की टीम को जांच तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
सियासी गलियारों में हड़कंप प्रशासन की इस कार्रवाई से हातिम सराय इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। यह इलाका समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क और सपा विधायक इकबाल महमूद का गढ़ माना जाता है, क्योंकि यह उनके आवासों के बीच का हिस्सा है। ऐसे में इस कार्रवाई के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें