आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में शुक्रवार रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना घटी, जब एक बेकाबू कार ने मौत का तांडव मचा दिया। दिवाली की छुट्टी पर घर आए नोएडा के एक इंजीनियर ने पुलिस चेकिंग से बचने के लिए अपनी कार 100 किमी/घंटा से भी तेज रफ्तार में भगाई और महज 400 मीटर के दायरे में 8 लोगों को रौंद डाला, जिसमें 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।READ ALSO:-मेरठ: छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग से दहला जसड़ गांव, राहगीर युवक को लगी गोली; 12 से अधिक लोग हिरासत में
\r\n\r\n\r\n\r\n
यह भीषण हादसा रात करीब 8 बजे न्यू आगरा थाना क्षेत्र के नगला बूढ़ी में हुआ। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी इंजीनियर को कार से बाहर निकाला और जमकर पीटा।
\r\n\r\nपुलिस को देख दबाया एक्सीलेटर, बन गया 'किलर' प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दयालबाग का रहने वाला अंशुल गुप्ता अपनी कार से 80 फुटा रोड की तरफ जा रहा था। रास्ते में पुलिस चेकिंग चल रही थी। पुलिस को देखते ही अंशुल घबरा गया और पकड़े जाने के डर से उसने कार की रफ्तार 100 से ऊपर पहुंचा दी।
\r\n\r\n\r\n\r\n
एक के बाद एक, 8 लोगों को रौंदा कार ने सबसे पहले एक डिलीवरी बॉय को टक्कर मारी, जिसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। लेकिन मौत का यह सिलसिला यहीं नहीं रुका। आरोपी ने कार रोकने के बजाय और तेज भगा दी। अगले 400 मीटर के भीतर उसने दो और जगहों पर 7 अन्य लोगों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें 4 और की जान चली गई।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join › \r\n\r\n
मातम मना रहे परिवार पर पलटी कार 8 लोगों को रौंदने के बाद कार बेकाबू हो गई और 100 मीटर आगे एक डिवाइडर से टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार हवा में उछली और तीन पलटे खाते हुए एक घर के बाहर टेंट में बैठे लोगों पर जा गिरी। यह परिवार अपने एक परिजन (दौलतराम) की मृत्यु के बाद टेंट में बैठकर मातम मना रहा था।
\r\n\r\n\r\n\r\n
कार गिरते ही चीख-पुकार मच गई। दो लोग कार के नीचे दब गए। मोहल्ले वालों ने हिम्मत दिखाते हुए कार को सीधा किया और दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने 5 लोगों (कमल, भानु प्रताप, कृष, बंटेश और बबली) को मृत घोषित कर दिया।
\r\n\r\n
"10 मिनट तक कार के नीचे दबा रहा..." हादसे में चमत्कारिक रूप से बचे राहुल ने बताया, "मैं सड़क किनारे फोन पर बात कर रहा था, तभी एक कार हवा में उड़ती हुई मुझ पर आ गिरी। मैं 10 मिनट तक उसके नीचे दबा रहा।"
\r\n\r\n\r\n\r\n
नोएडा की एरिक्सन कंपनी में है इंजीनियर आरोपी अंशुल गुप्ता नोएडा की एरिक्सन (Ericsson) कंपनी में इंजीनियर है। वह शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है। वह दिवाली की छुट्टियों में अपने घर आगरा आया हुआ था। लोगों का आरोप है कि वह नशे में धुत था। हालांकि, एयरबैग खुलने से उसकी जान बच गई। बवाल की सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।
Sabse pehle comment karne wale banein.