अनिल कुमार शर्मा विशेष संवाददाता धामपुरI बिजनौर। दहेज की लालच ने एक बार फिर एक घर के चिराग को हमेशा के लिए बुझा दिया। बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की हत्या का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगा है। मृतका के पिता का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी में अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वालों का लालच खत्म नहीं हुआ, जिसका दुखद अंत उनकी बेटी की हत्या के रूप में हुआ।READ ALSO:-कंप्यूटर सिखाने के नाम पर देह व्यापार: मेरठ में पुलिस ने दबोचा 'हाई-टेक' जिस्मफरोशी का अड्डा, 13 गिरफ्तार
\r\n\r\n\r\n\r\n
एक साल पहले विदा हुई थी बेटी
\r\n\r\nधामपुर चुंगी के पास रहने वाले विनोद कुमार ने अपनी बेटी मीनाक्षी की शादी एक साल पहले बामनोली गांव के गौतम कुमार के साथ की थी। विनोद कुमार का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही मीनाक्षी के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहे थे।
\r\n\r\nजंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n
विनोद कुमार ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को बार-बार मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था। उनकी सारी कोशिशों के बावजूद ससुराल वालों का व्यवहार नहीं बदला।
\r\n\r\n\r\n\r\n
दहेज की प्रताड़ना बनी मौत की वजह
\r\n\r\nपिता विनोद कुमार ने धामपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी तहरीर में आरोप लगाया कि गौतम कुमार, उनके पिता कृपाल सिंह और मां इमरती देवी ने मिलकर उनकी बेटी मीनाक्षी की हत्या कर दी। इस घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
पुलिस ने किया त्वरित कार्रवाई, तीनों आरोपी गिरफ्तार
\r\n\r\nपुलिस ने शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने पति गौतम कुमार, ससुर कृपाल सिंह और सास इमरती देवी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया, जिसके बाद परिवार ने मीनाक्षी का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
\r\n\r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.