मेरठ। मेरठ में देह व्यापार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। कबाड़ी बाजार में कोठों पर हुई कार्रवाई के बाद अब पुलिस ने शहर के नौचंदी थाना क्षेत्र में एक 'कंप्यूटर सेंटर' की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 9 लड़कियों, 3 ग्राहकों और सेंटर के मालिक राजबीर सिंह सहित कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
ऐसे हुआ 'हाई-टेक' अड्डे का भंडाफोड़
\r\n\r\nपुलिस को सूचना मिली थी कि नौचंदी थाना क्षेत्र की नई सड़क पर एक कंप्यूटर सेंटर के नाम पर गलत काम हो रहा है। बाहर से यह एक सामान्य कंप्यूटर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट जैसा दिखता था, जहाँ कंप्यूटर सिखाने और जॉब वर्क का विज्ञापन लगा था। लेकिन सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में जब पुलिस ने अचानक छापा मारा, तो अंदर का नजारा देखकर टीम हैरान रह गई।
\r\n\r\nजंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n
वहाँ लड़कियां ग्राहकों के साथ मिलीं। पुलिस ने तुरंत सभी को हिरासत में ले लिया और दो गाड़ियों में भरकर नौचंदी थाने ले गई। पुलिस का कहना है कि यह एक सुनियोजित रैकेट था, जो कानूनी कारोबार की आड़ में चल रहा था।
\r\n\r\n\r\n\r\n
बंद कोठों के बाद पुलिस की नई रणनीति
\r\n\r\nकबाड़ी बाजार में पुलिस की सफल रेड के बाद, प्रशासन ने शहर के सभी स्पा सेंटरों, ब्यूटी पार्लरों और अन्य संदिग्ध ठिकानों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को संदेह है कि शहर में देह व्यापार के नए ठिकाने बन रहे हैं।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
इसी रणनीति के तहत, पुलिस ने नई सड़क पर छापे से पहले पीवीएस मॉल के सामने एक स्पा सेंटर पर भी कार्रवाई की। यहाँ भी पता चला कि लड़कियों की बुकिंग सोशल मीडिया के जरिए होती थी। पुलिस का मानना है कि बंद हुए कोठों के बाद अब यह धंधा दूसरे तरीकों से चल रहा है, जिसे रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है।
\r\n\r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.