शकील अहमद ब्यूरो चीफ बिजनौरI बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में कानून को हाथ में लेना एक शख्स को भारी पड़ गया। गांव में मारपीट करने के बाद जब वह अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर थाने पहुंचा, तो पुलिस ने उसकी सारी हेकड़ी निकाल दी। पुलिस ने न केवल उसकी बंदूक जब्त की, बल्कि अब उसका लाइसेंस भी हमेशा के लिए रद्द किया जा सकता है।READ ALSO:-भाई ही निकला भाई का कातिल: जिस कंबल में सोता था, वही बना दिव्यांग मोनू की मौत का फंदा
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
यह पूरा मामला बिजनौर के गजरौला गांव का है, जहां दो पक्षों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया और जमकर मारपीट हुई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू ही की थी कि एक आरोपी अपनी बंदूक के साथ थाने आ धमका।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
थाने के अंदर हथियार लेकर किसी के आने को पुलिस ने गंभीरता से लिया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने तुरंत उस व्यक्ति से बंदूक ले ली और उसे जब्त कर लिया।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
बिजनौर सीओ सिटी ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा, "मारपीट का मामला दर्ज है। एक व्यक्ति बंदूक के साथ थाने आया था, जिसे जब्त कर लिया गया है। लाइसेंस के निरस्तीकरण की रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेज दी गई है और अन्य कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। किसी को भी कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।"
जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें