Dhampur Sugar Mill News: उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों (Sugarcane Farmers) के लिए एक अच्छी खबर है। जिले की प्रमुख चीनी मिलों में से एक धामपुर चीनी मिल (Dhampur Sugar Mill) ने अपने नए पेराई सत्र की शुरुआत कर दी है।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मिल द्वारा पेराई सत्र 2026-27 का विधिवत शुभारंभ आज दिनांक 11 नवम्बर 2026 (दिन बुधवार) को प्रातः 11:15 बजे किया गया।
जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶
विधि-विधान से हुआ पूजन और किसानों का स्वागत पेराई सत्र के इस उद्घाटन अवसर पर मिल प्रबंधन, प्रशासनिक अधिकारी और किसान यूनियन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। विज्ञप्ति के अनुसार, इस अवसर पर बैलगाड़ी कृषक श्री लालबहादुर सिंह (ग्राम जैतरा), ट्रिपलर कृषक श्री उदयराज सिंह (ग्राम जैतरा), ट्राली कृषक श्री मेघराज सिंह (ग्राम विरामपुर), और ट्रक ड्राइवर श्री ज्ञान सिंह (केन्द्र खासपुरा) का विधि-विधान के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद सभी चारों कांटों का विधि-विधान से पूजन किया गया।

चैन में गन्ना डालकर की गई शुरुआत पूजा अर्चना के बाद, हजारों कृषकों, प्रशासनिक अधिकारियों, और गणमान्य व्यक्तियों द्वारा मिल की चैन में गन्ना डालकर पेराई सत्र 2026-27 का विधिवत शुभारंभ (Crushing Season Starts) किया गया।
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
किसानों से साफ गन्ना आपूर्ति की अपील इस अवसर पर सहायक उपाध्यक्ष श्री संजीव कुमार ने किसानों से एक महत्वपूर्ण अपील की। उन्होंने कृषकों से कहा कि वे चीनी मिल को केवल साफ, ताजा तथा अगोला रहित गन्ने की ही आपूर्ति करें, ताकि मिल का संचालन सुचारू रूप से हो सके और किसानों को भी लाभ मिले।

कार्यक्रम में इनकी रही विशेष उपस्थिति प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस शुभारंभ कार्यक्रम में कई प्रमुख लोगों ने शिरकत की, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:
श्री आशीष शर्मा जी (वरिष्ठ उपाध्यक्ष)
श्री संजीव कुमार जी (सहायक उपाध्यक्ष)
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →सभी ऑफर देखें →श्रीमान नितिन कुमार (उप जिलाधिकारी)
श्री विपिन कुमार (तहसीलदार धामपुर)
श्री मोहन सिंह उर्फ रामवीर सिंह (चैयरमेन, गन्ना समिति धामपुर)
समस्त किसान यूनियनों के पदाधिकारी - श्री दुष्यन्त राणा, चौ० कविराज सिंह, श्री दुष्यन्त चौहान, डा० शंकर लाल शर्मा, डा० एन.पी. सिंह, श्री जगदीश सिंह, श्री महेन्द्र सिंह, श्री हरिराज सिंह इत्यादि।
इसके अलावा, कारखाना प्रबन्धक श्री विजय कुमार गुप्ता, वरिष्ठ प्रबन्धक गन्ना श्री मनोज चौहान, प्रबन्धक गन्ना श्री पुनित चौहान, वित्त एवं लेखा अधिकारी श्री विकास कुमार अग्रवाल, और टेक्निकल जी.एम. श्री अभय शर्मा सहित चीनी मिल के समस्त अधिकारीगण उपस्थित रहे।
अंत में, धामपुर शुगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री आशीष शर्मा जी ने सभी पत्रकार बंधुओं, प्रशासनिक अधिकारियों, गणमान्य व्यक्तियों और किसान भाइयों का आभार व्यक्त किया और सभी को नए पेराई सत्र 2026-27 की शुभकामनाएं दीं।
डिस्क्लेमर (Disclaimer): यह समाचार धामपुर चीनी मिल द्वारा जारी की गई आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित है।
Sabse pehle comment karne wale banein.