नूरपुर (बिजनौर)। जनपद बिजनौर की थाना नूरपुर पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा करने के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूर्व में ही अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया था। आरोपी के खिलाफ मामले में साक्ष्यों के आधार पर पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराएं जोड़कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।READ ALSO:-नमो भारत यात्रियों के लिए बड़ा अलर्ट: कांवड़ यात्रा के चलते 4 से 12 अगस्त तक कई स्टेशनों के गेट रहेंगे बंद; घर से निकलने से पहले पढ़ें पूरी गाइडलाइन
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का दर्ज हुआ था मामला

\r\n\r\n
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गत 5 जुलाई 2026 को पीड़िता के पिता (वादी) द्वारा थाना नूरपुर में एक लिखित तहरीर दी गई थी। तहरीर में आरोप लगाया गया था कि बदायूं जिले का रहने वाला अभियुक्त गौरव पुत्र सूरजपाल (निवासी ग्राम त्रिलोकपुर, थाना बिनवर, जनपद बदायूँ) उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना नूरपुर में मु0अ0सं0 242/2026 धारा 137(2) बीएनएस (BNS) के तहत मामला पंजीकृत कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

किशोरी सकुशल बरामद, मुकदमे में बढ़ीं गंभीर धाराएं

\r\n\r\n
मामले की गंभीरता को देखते हुए नूरपुर पुलिस लगातार पीड़िता की तलाश और आरोपी की सुरागकशी में जुटी हुई थी। विवेचनात्मक कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने 2 अगस्त 2026 को अपहृत नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। पीड़िता के बयान और मामले की विवेचना में आए साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 65(1) बीएनएस तथा 3/4(2) पॉक्सो (POCSO) अधिनियम की वृद्धि की गई।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n

पुलिस टीम ने आरोपी को दबोचा

\r\n\r\n
3 अगस्त 2026 को थाना नूरपुर पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त गौरव पुत्र सूरजपाल को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक (SI) राजवीर सिंह तथा कांस्टेबल सविन्द्र नागर (का0 1264) शामिल रहे। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।
जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें