देश की परिवहन व्यवस्था और आर्थिक विकास को नई रफ्तार देने के लिए भारतीय रेलवे जल्द ही चार नई सेमी-हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू करने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 नवंबर 2025 को इन सभी चार वंदे भारत ट्रेन को बनारस से हरी झंडी दिखाएंगे। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि ये ट्रेनें यात्रियों के समय की बचत करेंगी, पर्यटन को बढ़ावा देंगी और क्षेत्रीय विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।READ ALSO:-Credit Card वालों की 'मौज'! RBI ने खत्म किया लेट फीस का 'जंजाल', अब मिलेगा 3 दिन का ग्रेस पीरियड
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

आर्थिक विकास और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

\r\n\r\n
वंदे भारत एक्सप्रेस को 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत तैयार किया गया है और यह भारतीय रेलवे की सबसे तेज चलने वाली ट्रेनों में से एक है। इन चार नए रूटों के चयन के पीछे सरकार का उद्देश्य देश के प्रमुख धार्मिक, सांस्कृतिक, वाणिज्यिक और सीमावर्ती क्षेत्रों को तीव्र कनेक्टिविटी से जोड़ना है।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n

4 नए रूट और समय की बचत

\r\n\r\n
ये चार नई वंदे भारत ट्रेन जिन रूटों पर चलेंगी, वे इस प्रकार हैं:
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
    \r\n
  1. \r\n
    बनारस-खजुराहो
    \r\n
  2. \r\n
  3. \r\n
    लखनऊ-सहारनपुर
    \r\n
  4. \r\n
  5. \r\n
    फिरोजपुर-दिल्ली
    \r\n
  6. \r\n
  7. \r\n
    एर्नाकुलम-बेंगलुरु
    \r\n
  8. \r\n
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

1. फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस

\r\n\r\n
    \r\n
  • \r\n
    सबसे तेज ट्रेन: यह इस रूट पर सबसे तेज चलने वाली ट्रेन होगी, जो अपनी यात्रा सिर्फ 6 घंटे 40 मिनट में पूरी कर लेगी।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    कनेक्टिविटी: यह ट्रेन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और पंजाब के प्रमुख शहरों फिरोजपुर, बठिंडा, और पटियाला के बीच संपर्क को बेहतर करेगी।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    प्रभाव: यह सेवा व्यापार, पर्यटन और रोजगार के अवसर बढ़ाएगी, और सीमावर्ती क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देगी।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    टाइमिंग: यह ट्रेन फिरोजपुर कैंट से सुबह 8:05 बजे रवाना होगी और दिल्ली जंक्शन 15:05 बजे पहुंचेगी।
    \r\n
  • \r\n
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

2. बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस

\r\n\r\n
    \r\n
  • \r\n
    समय की बचत: यह वर्तमान में चल रहीं विशेष ट्रेनों की तुलना में करीब 2 घंटे 40 मिनट की बचत करेगी।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र: यह ट्रेन वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट और खजुराहो को जोड़ेगी। यह संपर्क धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देगा।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    सुविधा: यह तीर्थयात्रियों और यात्रियों को यूनेनेस्को विश्व धरोहर स्थल खजुराहो तक तेज और आरामदायक यात्रा भी प्रदान करेगी।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    टाइमिंग: ट्रेन 02582 बनारस से 08:05 बजे प्रस्थान करेगी और खजुराहो 16:25 बजे पहुंचेगी।
    \r\n
  • \r\n
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

3. लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस

\r\n\r\n
    \r\n
  • \r\n
    समय की बचत: यह ट्रेन लगभग 7 घंटे 45 मिनट में अपनी यात्रा पूरी करेगी, जिससे यात्रियों के लगभग 1 घंटे की बचत होगी।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    क्षेत्रीय विकास: यह लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर और सहारनपुर के यात्रियों को बड़ा फायदा देगी।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    हरिद्वार तक पहुंच: रुड़की होते हुए हरिद्वार तक भी यात्रियों की पहुंच आसान होगी। यह मध्य और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में क्षेत्रीय विकास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    टाइमिंग: ट्रेन 02534 लखनऊ जं. से 08:05 बजे प्रस्थान करेगी और सहारनपुर 16:00 बजे पहुंचेगी।
    \r\n
  • \r\n
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

4. एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस

\r\n\r\n
    \r\n
  • \r\n
    समय की बचत: यह ट्रेन यात्रा समय में 2 घंटे से अधिक की कमी लाएगी, जिससे पूरी यात्रा 8 घंटे 40 मिनट में पूरी हो जाएगी।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    आर्थिक गलियारा: यह प्रमुख आईटी और वाणिज्यिक केंद्रों को जोड़ेगी, जिससे प्रोफेशनल, छात्रों और पर्यटकों को लाभ मिलेगा।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    प्रभाव: यह रूट केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच आर्थिक गतिविधियों और पर्यटन को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा।
    \r\n
  • \r\n
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

विकास को मिलेगी रफ्तार

\r\n\r\n
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ये वंदे भारत ट्रेनें देश के विकास को नई रफ्तार देंगी।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

8 नवंबर को शुरुआत

\r\n\r\n
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 8 नवंबर को हरी झंडी दिखाने के बाद, इन चारों रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू हो जाएगा, जो लाखों यात्रियों को लाभान्वित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें