लखनऊ। शिक्षकों के लिए टीईटी (TET) की अनिवार्यता वाले सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेसिक शिक्षा विभाग को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका (Revisión) दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
\r\n\r\n
'अनुभवी शिक्षकों की योग्यता को नजरअंदाज करना अनुचित'
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने निर्देश में साफ कहा कि उत्तर प्रदेश के शिक्षक अनुभवी हैं और उन्हें समय-समय पर सरकार द्वारा जरूरी प्रशिक्षण भी दिया जाता रहा है। ऐसे में उनकी योग्यता और सालों की सेवा को नजरअंदाज करना उचित नहीं है। सीएम का यह कदम उन लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, जिनकी नियुक्ति टीईटी लागू होने से पहले हुई थी।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
शिक्षक संघ ने किया स्वागत, रखी एक और मांग
\r\n\r\n
मुख्यमंत्री के इस निर्णय का उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जोरदार स्वागत किया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने इसे शिक्षक हित में लिया गया एक सराहनीय कदम बताया। डॉ. शर्मा ने विभाग से अनुरोध किया है कि पुनर्विचार याचिका दाखिल करने से पहले एनसीटीई (NCTE) से यह भी स्पष्ट कराया जाए कि आरटीई-2009 के सेक्शन-23(2) में हुआ संशोधन उस कानून के लागू होने से पहले नियुक्त हुए शिक्षकों पर लागू नहीं होता है।
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें