उत्तर प्रदेश में अब कोई भी वाहन शोरूम से बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) के बाहर नहीं निकल पाएगा। परिवहन विभाग ने वाहन डीलरों पर नकेल कसते हुए "नो हेलमेट, नो पेट्रोल" की तर्ज पर 'नो HSRP, नो डिलीवरी' का नियम सख्ती से लागू करने का फैसला किया है। ट्रांसपोर्ट कमिश्नर बृजेश नारायण सिंह ने गुरुवार को लखनऊ में आरटीओ कार्यालय के निरीक्षण के बाद यह स्पष्ट कर दिया कि नियमों से खिलवाड़ करने वाले डीलरों को बख्शा नहीं जाएगा।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
शोरूम पर लगेंगे चेतावनी के पोस्टर, एक डीलर पर हो चुकी है कार्रवाई
\r\n\r\n
ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने सभी जिलों के आरटीओ अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे सुनिश्चित करें कि हर दोपहिया और चारपहिया शोरूम पर एक बड़ा पोस्टर लगा हो। इस पोस्टर पर साफ-साफ लिखा होगा - "बिना HSRP और पूर्ण रजिस्ट्रेशन के गाड़ी की डिलीवरी नहीं की जाएगी।" यह कदम यह सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है कि कोई भी वाहन बिना कानूनी प्रक्रिया पूरी किए सड़क पर न उतरे। कमिश्नर ने एक हालिया कार्रवाई का उदाहरण देते हुए चेतावनी दी, "एक बड़े डीलर पर नियम उल्लंघन के चलते एक महीने का सस्पेंशन लगाया गया था, जो अब खत्म हुआ है। सभी डीलर्स इसे एक चेतावनी समझें, गलती की कोई गुंजाइश नहीं है।"
\r\n\r\n

 

जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n
3000 सरकारी ड्राइवर रडार पर, सस्पेंड होंगे लाइसेंस!
\r\n\r\n
नियम सिर्फ आम जनता के लिए नहीं हैं। परिवहन विभाग ने उन सरकारी ड्राइवरों पर भी शिकंजा कसा है जो खुद को कानून से ऊपर समझते हैं। कमिश्नर बृजेश नारायण सिंह ने बताया कि प्रदेश भर में लगभग 3000 सरकारी ड्राइवर चिन्हित किए गए हैं जो बार-बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हैं। विभाग अब इन पर बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है और इनके ड्राइविंग लाइसेंस को सस्पेंड किया जा सकता है। इसके साथ ही, 2021 से 2024 तक के पुराने और अनपेड चालानों के लिए वाहन मालिकों को नोटिस भेजे जा रहे हैं और भुगतान न करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
अब नदियों में दौड़ेगी 'परिवहन की नाव', जल परिवहन का खाका तैयार
\r\n\r\n
उत्तर प्रदेश में परिवहन के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। कमिश्नर ने बताया कि अब प्रदेश में जल परिवहन की संभावनाओं को हकीकत में बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रदेश के परिवहन मंत्री को जल परिवहन बोर्ड का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जल्द ही बोर्ड की पहली बैठक होगी, जिसमें नदियों के माध्यम से यातायात और माल ढुलाई की योजनाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। यह कदम न केवल सड़कों पर ट्रैफिक का बोझ कम करेगा बल्कि परिवहन का एक नया और सस्ता विकल्प भी प्रदान करेगा।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
राजस्व में उन्नाव अव्वल, लखनऊ समेत कई जिले पिछड़े
\r\n\r\n
समीक्षा बैठक के दौरान लखनऊ संभाग के राजस्व आंकड़ों पर भी चर्चा हुई। अगस्त माह में उन्नाव ने 87.57% के साथ लक्ष्य प्राप्ति में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि लखनऊ (73.53%), रायबरेली (58.01%) और सीतापुर (65.83%) जैसे जिले पीछे रह गए। कमिश्नर ने इन जिलों के अधिकारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। वहीं, प्रवर्तन की कार्रवाई में विभाग ने तेजी दिखाते हुए अप्रैल से अगस्त तक लगभग 30,000 वाहनों का चालान किया और जुर्माने व टैक्स के रूप में 20 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
पुलिस की तरह परिवहन सिपाहियों को भी मिलेगा 13 महीने का वेतन?
\r\n\r\n
परिवहन विभाग के प्रवर्तन सिपाहियों के लिए भी एक अच्छी खबर के संकेत मिले हैं। पुलिस विभाग की तरह ही उन्हें 12 महीने की सेवा के बदले एक महीने का अतिरिक्त वेतन दिए जाने की मांग पर कमिश्नर ने सकारात्मक रुख दिखाया है। उन्होंने कहा कि इस मांग पत्र पर कानूनी राय लेने के बाद प्रस्ताव को मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा।
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें