अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहाँ एक पिता पर अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ कई महीनों से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने अपने बड़े भाई के साथ दादों थाने पहुँचकर पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।READ ALSO:-बंदरों के झुंड का खौफनाक हमला: साथी की मौत का बदला लेने आए, परिवार को बचाने में युवक घायल
\r\n\r\n\r\n\r\n
क्या है पूरा मामला?
\r\n\r\n16 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी माँ की मौत कई साल पहले हो चुकी है और उसका बड़ा भाई शहर के बाहर नौकरी करता है। घर पर वह अपने पिता गुलशेर खां और छोटे भाई के साथ रहती है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके पिता पहले उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करते थे, और फिर एक दिन मौका पाकर उन्होंने उसका यौन शोषण किया। इसके बाद वे लगातार उसे अपनी हवस का शिकार बनाते रहे।
\r\n\r\nजंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n
पीड़िता के अनुसार, आरोपी पिता ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देंगे। डर के मारे वह कई महीनों तक चुप रही।
\r\n\r\n\r\n\r\n
भाई को फोन पर बताई आपबीती
\r\n\r\n14 सितंबर को जब पीड़िता ने अपने बड़े भाई को फोन किया, तो वह काफी घबराई हुई और रो रही थी। भाई के प्यार से पूछने पर उसने पूरी बात बताई, जिसके बाद भाई तुरंत अलीगढ़ पहुंचा और बहन को लेकर पुलिस स्टेशन गया।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। दादों थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जाएगी। जाँच पूरी होने के बाद सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से ही आरोपी पिता फरार है।
\r\n\r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.