इलाहाबाद। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने प्रेम संबंधों और यौन उत्पीड़न से जुड़े एक मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ तौर पर कहा है कि यदि कोई पुरुष और महिला लंबे समय तक प्रेम संबंध में रहते हैं और आपसी सहमति से शारीरिक संबंध बनाते हैं, तो उसे दुष्कर्म (रेप) नहीं माना जा सकता। यह फैसला महोबा जिले की एक महिला की याचिका को खारिज करते हुए दिया गया, जिसने अपने सहकर्मी पर शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।READ ALSO:-वेश्यालय में सेवाएं लेने वाले 'ग्राहक' नहीं, बल्कि शोषण में भागीदार: केरल हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
\r\n\r\n\r\n\r\n
क्या है पूरा मामला?
\r\n\r\nदरअसल, यह मामला 2019 का है। महोबा जिले की एक महिला ने अपने सहकर्मी, एक लेखपाल, पर आरोप लगाया था कि उसने उसे जन्मदिन की पार्टी के बहाने घर बुलाकर नशीला पदार्थ खिलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप था कि इस घटना का वीडियो भी बनाया और उसे ब्लैकमेल करता रहा। महिला ने अपनी याचिका में कहा कि आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया था, लेकिन चार साल बाद जातिगत कारणों का हवाला देते हुए शादी से इनकार कर दिया।
\r\n\r\nजंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n
कोर्ट में पेश हुईं दोनों पक्षों की दलीलें
\r\n\r\nमहिला की ओर से दलील दी गई कि आरोपी ने झूठे वादे पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। वहीं, आरोपी लेखपाल के वकील ने दलील दी कि महिला ने पहले पुलिस में शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया था और उसने यह शिकायत तब दर्ज कराई जब आरोपी ने उससे उधार दिए गए 2 लाख रुपये वापस मांगे।
\r\n\r\n\r\n\r\n
जस्टिस अरुण कुमार सिंह देशवाल की बेंच ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह महत्वपूर्ण फैसला सुनाया।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी और फैसला
\r\n\r\nकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि, अगर महिला यह शुरू से जानती थी कि सामाजिक कारणों से शादी संभव नहीं है और इसके बावजूद वह सालों तक सहमति से शारीरिक संबंध बनाए रखती है, तो इसे दुष्कर्म की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता। सभी तथ्यों पर गौर करने के बाद कोर्ट ने पीड़िता की अर्जी को खारिज कर दिया। यह फैसला लिव-इन रिलेशनशिप और शादी के वादे पर बने संबंधों को लेकर कानूनी दृष्टिकोण में एक महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है।
\r\n\r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.