उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश के निजी और कमर्शियल वाहन चालकों को एक बड़ी सौगात दी है। सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए 1 जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2021 के बीच जारी किए गए सभी ट्रैफिक चालानों को रद्द करने का ऐलान किया है। इस निर्णय से लंबित चालानों को लेकर परेशान लाखों वाहन मालिकों को बड़ी राहत मिली है।READ ALSO:-देहरादून में बादल फटा, गंगा का जलस्तर बढ़ा: हस्तिनापुर में मंडराया बाढ़ का खतरा, ग्रामीण इलाकों में दहशत
\r\n\r\n\r\n\r\n
कोर्ट में विचाराधीन चालान भी होंगे निरस्त
\r\n\r\nसरकार के इस फैसले का सबसे बड़ा पहलू यह है कि यह छूट केवल लंबित चालानों तक सीमित नहीं है। ऐसे सभी ट्रैफिक चालान, जिनका भुगतान अभी तक नहीं किया गया था और जो वर्तमान में न्यायालयों में विचाराधीन हैं, उन्हें भी खत्म माना जाएगा। इस कदम को दशकों से पेंडिंग पड़े मामलों को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
परिवहन विभाग को दिए गए निर्देश
\r\n\r\nशासन द्वारा यह आदेश सभी आरटीओ (क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी) कार्यालयों को भेज दिया गया है। परिवहन आयुक्त बीएन सिंह ने सभी संभागीय परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे जल्द से जल्द संबंधित न्यायालयों से लंबित चालानों की सूची प्राप्त करें और इन्हें पोर्टल से हटाने की प्रक्रिया शुरू करें।
\r\n\r\n
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
वाहन मालिकों में खुशी की लहर
\r\n\r\nयोगी सरकार के इस निर्णय से प्रदेशभर के वाहन चालकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। वर्षों से लंबित चालानों की वजह से परेशान लोगों के लिए यह एक बड़ा राहत भरा कदम है। इस फैसले से ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग के बीच के विवाद भी कम होने की उम्मीद है।
\r\n\r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.