बरेली, शनिवार। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर गुरुवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी। इस हमले में दिशा के पिता, जो खुद पुलिस विभाग से रिटायर्ड हैं, बाल-बाल बच गए। घटना के बाद से परिवार दहशत में है और घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, अब इस मामले में गैंगस्टर एंगल भी सामने आ गया है, क्योंकि 'रोहित गोदारा' नाम के एक फेसबुक अकाउंट से हमले की जिम्मेदारी ली गई है।READ ALSO:-दो सहेलियों का 'अटूट प्यार': घर से भागीं, समलैंगिक विवाह का दावा; अब पुलिस के सामने साथ रहने की जिद
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका
\r\n\r\n
यह घटना गुरुवार देर रात करीब 3:30 बजे बरेली के पॉश इलाके सिविल लाइंस में हुई। दिशा के पिता जगदीश पाटनी ने बताया कि कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर जैसे ही उन्होंने अपने कमरे का दरवाजा खोला, बाहर मौजूद बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने तुरंत दीवार की आड़ लेकर खुद को बचाया। बदमाश तीन से चार राउंड फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गए। घर में उस वक्त जगदीश पाटनी, उनकी पत्नी और सेना से रिटायर्ड मेजर बेटी खुशबू पाटनी मौजूद थीं।
\r\n\r\n

 

जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n
पुलिस की 5 टीमें, गैंगस्टर एंगल और CCTV की जांच
\r\n\r\n
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और एसएसपी अनुराग आर्य समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जगदीश पाटनी की तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है और घर के बाहर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
\r\n\r\n

 यह है बरेली में दिशा पाटनी का घर, वह सिविल लाइंस क्षेत्र में विला नंबर 40 में रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
इसी बीच, 'रोहित गोदारा' नाम के एक फेसबुक अकाउंट से की गई पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि यह अकाउंट वेरिफाइड नहीं है, लेकिन इस एंगल को भी गंभीरता से जांचा जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
क्या संतों पर टिप्पणी है वजह? पिता ने दिया बयान
\r\n\r\n
जगदीश पाटनी ने इस हमले के पीछे किसी सीधी दुश्मनी से इनकार किया है, लेकिन उन्होंने एक संभावित वजह की ओर इशारा किया है। उन्होंने कहा, "मेरी बेटी (दिशा) ने हाल ही में महिलाओं को लेकर संतों के एक बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी, जिसमें उसने कुछ भी गलत नहीं कहा था।" उन्होंने आगे कहा, "प्रेमानंद महाराज हमारे लिए पूजनीय हैं और अगर हमारी किसी बात से उन्हें या किसी को ठेस पहुंची है, तो हम परिवार सहित दंडवत प्रणाम करने को तैयार हैं।"
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
फिलहाल, पुलिस इस हाई-प्रोफाइल मामले की हर एंगल से जांच कर रही है ताकि हमले के पीछे की असली वजह और आरोपियों का पता लगाया जा सके।
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें