शकील अहमद ब्यूरो चीफI बिजनौरI बिजनौर की अमानगढ़ वन रेंज में एक बाघ के अवशेष मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग के उच्च अधिकारियों ने धामपुर में डेरा डाल दिया है और मामले की गहन जांच में जुट गए हैं।READ ALSO:-हाईकोर्ट बेंच की मांग पर मेरठ में वकीलों का महासंग्राम, 3 घंटे के प्रदर्शन के बाद भाजपा नेताओं के आश्वासन पर खत्म हुआ आंदोलन
\r\n\r\n\r\n\r\n
क्या है पूरा मामला?
\r\n\r\nमिली जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम को अमानगढ़ वन रेंज के भीतर एक बाघ के शरीर का हिस्सा मिला, जिसके बाद यह आशंका जताई जा रही है कि बाघ का शिकार किया गया है। टीम ने इस मामले में दो बाप-बेटों समेत पाँच लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
\r\n\r\n
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
वन विभाग के अधिकारी घटना की बारीकी से जांच कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह बाघ प्राकृतिक कारणों से मरा है या इसका शिकार किया गया है।
Sabse pehle comment karne wale banein.