स्टेज डांसर की खूबसूरती पर फिदा हुआ लड़का, फिर सबके सामने भर दी उसकी मांग, देखें सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा वीडियो
प्यार किसी से भी, कहीं भी और कभी भी हो सकता है। ऐसा ही एक अनोखा मामला बिहार में देखने को मिला, जहां एक लड़के को शादी में आई ऑर्केस्ट्रा डांसर से इतना प्यार हो गया कि उसने सबके सामने स्टेज पर चढ़कर उसकी मांग भर दी। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।
Feb 15, 2025, 08:35 IST
|

ये प्यार कब, कहां और कैसे हो जाता है, ये कोई नहीं जानता। कभी स्कूल-कॉलेज में तो कभी सोशल मीडिया पर लोग एक-दूसरे को पसंद करने लगते हैं। लेकिन बिहार में एक शादी समारोह के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने सभी को हैरान कर दिया। शादी में आई एक ऑर्केस्ट्रा डांसर को देखते ही लड़के को उससे प्यार हो गया और उसने बिना कुछ सोचे-समझे स्टेज पर चढ़कर सबके सामने उसकी मांग भर दी। ये पूरा नजारा कैमरे में कैद हो गया और अब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। READ ALSO:-FASTag नए नियम : 17 फरवरी से वाहन चालकों के लिए क्या बदलेगा? जानिए FASTag के नए नियम
स्टेज पर चढ़कर भरी डांसर की मांग
सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक ऑर्केस्ट्रा में डांस कर रही डांसर की मांग भरता नजर आ रहा है। ये मामला बिहार में हुए एक शादी समारोह का बताया जा रहा है, जहां मनोरंजन के लिए ऑर्केस्ट्रा बुलाया गया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि डांस के दौरान युवक डांसर का इतना दीवाना हो गया कि वो स्टेज पर चढ़ गया और उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। ये नजारा देखकर वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में ही दोनों को प्यार हो गया और उन्होंने तुरंत शादी करने का फैसला कर लिया। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ziddi_boy_848105 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है, जिसे अब तक 44 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसे 1 लाख से ज्यादा लाइक भी मिल चुके हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। किसी ने इसे सच्चे प्यार की मिसाल बताया तो किसी ने इसे जल्दबाजी में लिया गया फैसला बताया। एक यूजर ने लिखा, "घर जाने के बाद उसके माता-पिता की क्या प्रतिक्रिया होगी, यह सोचकर मजा आता है।" वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "भाई आपने बहुत अच्छा किया, अब उसे जिंदगी भर ठीक रखना।" यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं।

समाज की परवाह किए बिना कर ली शादी
बिहार में शादी को बहुत खास माना जाता है। यहां परिवार पहले पूरी जांच-पड़ताल करता है और फिर शादी तय होती है। लेकिन इस कहानी में एक लड़का और लड़की ने समाज की परवाह किए बिना खुद से शादी करने का फैसला किया। लड़के को ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली लड़की से प्यार हो गया। समाज ऐसी लड़कियों को अच्छी नज़रों से नहीं देखता, लेकिन लड़के ने इन बातों की परवाह नहीं की। पहले उसने लड़की को दुपट्टे से ढका और फिर उसकी मांग में सिंदूर भरकर उसे अपनी पत्नी बना लिया।