मेरठ जेल में प्रेग्नेंसी का खुलासा: पति की हत्यारी मुस्कान के गर्भ में किसका बच्चा?
सौरभ राजपूत हत्याकांड की आरोपी मुस्कान की मेडिकल जांच में प्रेग्नेंसी की पुष्टि, जेल में बिगड़ी तबीयत के बाद हुआ खुलासा
Apr 7, 2025, 20:45 IST
|

मेरठ: मेरठ जेल में बंद मुस्कान को लेकर एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। मर्चेंट नेवी में अधिकारी रहे अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या के आरोप में जेल में बंद मुस्कान गर्भवती पाई गई है। उसकी प्रेग्नेंसी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मुस्कान के लिए यह खबर खुशी की है या गम की, यह कहना मुश्किल है, लेकिन उसके गर्भवती होने की पुष्टि ने इस पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। READ ALSO:-पेट्रोल-डीजल के दामों में नहीं होगी बढ़ोतरी, सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में 2 रुपये की वृद्धि का किया ऐलान
जानकारी के मुताबिक मुस्कान पिछले 17 दिनों से मेरठ जेल में बंद है। उसे 3 मार्च को अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। हत्या के बाद वह अपने प्रेमी साहिल के साथ 11 दिनों तक हिमाचल प्रदेश में रही। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों ने शादी भी कर ली। मुस्कान काफी समय से साहिल के संपर्क में थी और उसके पति से रिश्ते अच्छे नहीं थे।
हाल ही में मुस्कान की मेरठ जेल में तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया था। वहां हुई जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई थी। डॉक्टरों का कहना है कि अल्ट्रासाउंड के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि उसका गर्भ कितने दिनों का है, लेकिन शुरुआती अनुमान के अनुसार वह एक से डेढ़ महीने पहले ही गर्भवती हुई होगी।
सूत्रों के अनुसार जेल में मुस्कान का मासिक धर्म नहीं हुआ था और उसकी तबीयत भी ठीक नहीं थी। उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए जेल प्रशासन ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया, जिसमें उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि मुस्कान के गर्भ में पल रहे बच्चे का पिता कौन है। यह सवाल इसलिए भी अहम है, क्योंकि उसने एक महीने चार दिन पहले ही अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या की थी। इस घटना से पहले भी सौरभ से उसके संबंध ठीक नहीं थे।
जांच में यह भी पता चला है कि मुस्कान पिछले दो साल से अपने प्रेमी साहिल के संपर्क में थी। पति की हत्या के बाद वह प्रेमी के साथ हिमाचल प्रदेश चली गई, जहां दोनों ने 11 दिन साथ बिताए और वहीं एक मंदिर में शादी कर ली। इस संबंध में उनके कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए। माना जा रहा है कि मुस्कान के गर्भ में पल रहा बच्चा साहिल का हो सकता है। हालांकि, डॉक्टर अभी इस संबंध में कोई भी आधिकारिक बयान देने से बच रहे हैं।
मेरठ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अशोक कटारिया ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा के अनुरोध पर महिला कैदियों की जांच की गई, जिसमें मुस्कान और एक अन्य महिला कैदी की प्रेग्नेंसी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस खुलासे के बाद मेरठ जेल और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है और अब देखना दिलचस्प होगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।
