उत्तर प्रदेश के दूरदराज और अब तक डिजिटल दुनिया से कटे सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए शनिवार का दिन एक नई सुबह लेकर आएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल (शनिवार, 27 सितंबर) ओडिशा के झारसुगुड़ा से देश के पहले पूर्णतः स्वदेशी 4G नेटवर्क को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस ऐतिहासिक पहल का सबसे बड़ा लाभ उत्तर प्रदेश को मिलने जा रहा है, जहाँ नेपाल सीमा पर बसे गांवों से लेकर वामपंथी उग्रवाद प्रभावित जिलों तक हाई-स्पीड इंटरनेट और मोबाइल कनेक्टिविटी पहुंचेगी।READ ALSO:-अब दिल्ली का चक्कर खत्म! नोएडा से सीधे देहरादून, हरिद्वार और आगरा के लिए दौड़ीं हाईटेक AC इलेक्ट्रिक बसें
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का सीधा प्रसारण लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी स्वयं उपस्थित रहेंगे।
\r\n\r\n

 

जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n
यूपी के 240 गांवों का अंधेरा होगा दूर
\r\n\r\n
बीएसएनएल की इस महत्वाकांक्षी परियोजना से उत्तर प्रदेश के उन 240 गांवों के 24,000 से अधिक लोगों की दुनिया हमेशा के लिए बदल जाएगी, जहां अब तक मोबाइल नेटवर्क नहीं था। ये गांव पहली बार हाई-स्पीड डिजिटल कनेक्टिविटी से जुड़ेंगे। यह न केवल संचार क्रांति है, बल्कि 'डिजिटल इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' के विजन को धरातल पर उतारने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
सीमावर्ती सुरक्षा और विकास को मिलेगी नई रफ्तार
\r\n\r\n
बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक (यूपी ईस्ट), अरुण कुमार गर्ग ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत उत्तर प्रदेश में अब तक 6,659 साइट्स पर 4G सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 68 चौकियों और बॉर्डर इंटेलिजेंस पोस्ट्स (BIP) को भी 4G नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी। इसके अलावा, चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र जैसे नक्सल प्रभावित जिलों में पुरानी 2G सेवाओं को तेजी से 4G में अपग्रेड किया जा रहा है, जिनमें से 25 साइट्स पर काम पूरा हो चुका है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
मेक इन इंडिया की बड़ी छलांग
\r\n\r\n
यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि यह 4G नेटवर्क पूरी तरह से स्वदेशी है। सी-डॉट (C-DOT), तेजस नेटवर्क्स और टीसीएस (TCS) ने मिलकर मात्र 22 महीने के रिकॉर्ड समय में इस तकनीक को विकसित किया है, जिसे सॉफ्टवेयर के माध्यम से आसानी से 5G में अपग्रेड किया जा सकेगा। इस सफलता के साथ ही भारत अब अमेरिका, चीन, स्वीडन और फिनलैंड के बाद दुनिया का पांचवां ऐसा देश बन गया है, जिसके पास अपनी स्वदेशी 4G/5G टेलीकॉम तकनीक है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
मुनाफे की पटरी पर लौटा BSNL
\r\n\r\n
इस तकनीकी छलांग के साथ-साथ BSNL की वित्तीय सेहत में भी बड़ा सुधार देखने को मिला है। लगभग 18 वर्षों के बाद, BSNL ने लगातार दो तिमाहियों में मुनाफा कमाया है। वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में ₹2,262 करोड़ और चौथी तिमाही में ₹280 करोड़ का लाभ दर्ज किया गया। कंपनी का वार्षिक घाटा भी 58% घटकर ₹2,247 करोड़ रह गया है, जो एक बड़े बदलाव का संकेत है। इस राष्ट्रव्यापी विस्तार से देश के 26,700 गांवों के लगभग 20 लाख नए ग्राहक BSNL नेटवर्क से जुड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें