बिजनौर, 1 अक्टूबर 2025:
\r\n\r\n
शकील अहमद ब्यूरो चीफ बिजनौरI एक युवती को अपनी हवस का शिकार बनाने और फिर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने के एक सनसनीखेज मामले में बिजनौर पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चांदपुर थाना पुलिस ने आरोपी रिजवान को उसके घर से दबोचा, जो पिछले कुछ समय से पीड़िता और उसके परिवार को लगातार प्रताड़ित कर रहा था।READ ALSO:-सोशल मीडिया पर CM योगी की आपत्तिजनक फोटो डालना पड़ा भारी, बिजनौर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
क्या है पूरा मामला?
\r\n\r\n
यह मामला तब सामने आया जब 7 सितंबर 2025 को पीड़िता के परिजनों ने चांदपुर थाने में एक तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। शिकायत में उन्होंने बताया कि रिजवान पुत्र महमूद, जो हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव पीपली जट का निवासी है, ने उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।
\r\n\r\n
आरोप है कि हैवानियत की हदें पार करते हुए रिजवान ने इस दौरान पीड़िता का एक आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वह लगातार उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा था।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
परिवार को भी दी जान से मारने की धमकी
\r\n\r\n
आरोपी की हिम्मत इतनी बढ़ गई थी कि उसने अपने साथी रेहान और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर पीड़िता की बड़ी बहन के मंगेतर को भी जान से मारने की धमकी दी, ताकि पूरा परिवार डरकर चुप बैठ जाए और उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई न करे।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा और की गिरफ्तारी
\r\n\r\n
परिवार की शिकायत पर चांदपुर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 496/2025 पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं [78(2), 64(1), 115(2), 351(3)] के तहत मामला दर्ज किया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। 29 सितंबर 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने आरोपी रिजवान को उसके निवास स्थान पीपली जट से गिरफ्तार कर लिया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार, उपनिरीक्षक अब्दुल कादिर, कॉन्स्टेबल धनसिंह और कॉन्स्टेबल गजेंद्र सिंह शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें