हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर एक दर्दनाक सड़क हादसा (Sirmaur Road Accident) सामने आया है। पांवटा साहिब थाना क्षेत्र के गोविंदघाट बैरियर के नजदीक यमुना पुल पर देर रात एक तेज रफ्तार क्रेटा कार आगे चल रहे डंफर से पीछे से टकरा गई। इस भीषण हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

मृतकों की हुई पहचान 

पुलिस जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए तीनों युवकों की पहचान कर ली गई है। इनमें से एक युवक सिरमौर का रहने वाला था, जबकि दो अन्य उत्तर प्रदेश के निवासी थे। मृतकों के नाम और पते:

विज्ञापन
विज्ञापन
  1. तरसेम सिंह (32 वर्ष): पुत्र अतर सिंह, निवासी शिलाई, जिला सिरमौर (हिमाचल प्रदेश)

  2. अमित कुमार (37 वर्ष): पुत्र महाकर सिंह, निवासी शांति नगर, भोपा रोड, नई मंडी, मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)

  3. सोनू: पुत्र वेदपाल सिंह, निवासी नगला हुकम सिंह, ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश)

कार में फंसे युवकों को लोगों ने निकाला 

जानकारी के मुताबिक, क्रेटा कार पांवटा साहिब की दिशा से आ रही थी। यमुना पुल पर पहुंचते ही कार अनियंत्रित हो गई और सीधे डंफर से जा भिड़ी। तेज धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। स्थानीय लोगों और पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद कार में बुरी तरह फंसे तीनों युवकों को बाहर निकाला।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित 

गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कर रही है हादसे की जांच 

सिरमौर के पुलिस अधीक्षक (SP) एनएस नेगी ने दुर्घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गोविंदघाट बैरियर के पास हुए इस सड़क हादसे में तीन लोगों की जान गई है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब हादसे के असल कारणों का पता लगाने के लिए अपनी जांच कर रही है और कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें