मेरठ, उत्तर प्रदेश — मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक निर्माणाधीन कॉलोनी में डकैती की बड़ी वारदात सामने आई है। बिजली बंबा बाईपास स्थित जैनपुर नगला में 10 से 15 हथियारबंद बदमाशों के एक गिरोह ने धावा बोला और करीब 10 लाख रुपये का सामान लूट लिया। बदमाशों ने कॉलोनी में तैनात पाँच गार्डों को बंधक बनाकर इस पूरी घटना को अंजाम दिया।READ ALSO:-मेरठ में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात: 62 वर्षीय बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, हाथ-पैर बंधा मिला शव
\r\n\r\n\r\n\r\n
रस्सी से बांधकर दी जान से मारने की धमकी
\r\n\r\nकॉलोनी के सुरक्षाकर्मी पप्पू ने बताया कि देर रात बदमाश अचानक हाथों में पिस्टल और तमंचे लेकर पहुँचे। उन्होंने सबसे पहले पप्पू को ही कब्जे में लेकर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद, उन्होंने अन्य चार गार्डों— रमाकांत, अजय, लक्ष्मण और विवेक को भी बंधक बना लिया। गार्डों ने जब विरोध करने की कोशिश की तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। डकैतों ने लगभग चार घंटे तक लूटपाट की, जिसमें वे बिजली के तार, बैटरी, इन्वर्टर और अन्य कीमती सामान लूटकर ले गए।
\r\n\r\n\r\n\r\n
पुलिस पर आरोप, पीड़ितों में डर का माहौल
\r\n\r\nलूटपाट के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही लोहियानगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुँची। पीड़ितों का आरोप है कि इतनी बड़ी वारदात होने के बावजूद पुलिस ने डकैती का मामला दर्ज करने के बजाय, इसे मामूली चोरी का केस बना दिया है। इस घटना के बाद से कॉलोनी के कर्मचारी और गार्ड दहशत में हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेकर जल्द से जल्द बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग की है ताकि ऐसे अपराधियों पर लगाम लग सके।
\r\n\r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.