मेरठ, रविवार। उत्तर प्रदेश के मेरठ में गणेश विसर्जन का उत्सव उस वक्त मातम में बदल गया, जब सरधना क्षेत्र में विसर्जन यात्रा के दौरान दर्जनों हमलावरों ने एक 24 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस भयावह घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।READALSO:-मेरठ का होगा कायाकल्प: रैपिड-मेट्रो के बाद अब आंतरिक सड़कें बनेंगी 'बेंगलुरु' जैसी, 15 महीनों में बदल जाएगी सड़कों की तस्वीर
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
शनिवार की रात, जब मातम में बदल गया उत्सव
\r\n\r\n
यह दिल दहला देने वाली घटना शनिवार देर रात करीब 10 बजे की है। सरधना के मोहल्ला तकियाकैत निवासी बॉबी गौतम (24), जो एक कपड़े के शोरूम में सेल्समैन था, अपने दोस्त अमन गुप्ता द्वारा आयोजित गणेश विसर्जन यात्रा में शामिल था। यात्रा जब रामलीला मैदान से चलकर गंगनहर के पास पहुंची, तभी 10 से 12 हमलावर जुलूस में घुस आए।
\r\n\r\n

 चाकू से हमला हुआ तो यात्रा में भगदड़ मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए पहले फायरिंग की, जिससे जुलूस में भगदड़ मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी अफरातफरी का फायदा उठाकर हमलावरों ने बॉबी को पकड़ लिया और उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। बॉबी के जमीन पर गिरने के बाद हमलावर उसे खून से लथपथ छोड़कर फरार हो गए। दोस्तों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
\r\n\r\n

 परिजनों ने पुलिस चौकी चौराहे पर पहुंचकर हंगामा शुरू किया।

\r\n\r\n
हत्या की वजह: दिन के झगड़े का रात में लिया बदला?
\r\n\r\n
पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या के पीछे आपसी रंजिश का मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि बॉबी का दिन में कुछ युवकों से विवाद हुआ था।
\r\n\r\n
    \r\n
  • \r\n
    पहली वजह: यात्रा के आयोजक अमन ने बताया कि जुलूस के दौरान कुछ शराबी युवक घुस आए थे और झगड़ा कर रहे थे। बॉबी ने जब उन्हें भगाना चाहा तो वे उससे मारपीट करने लगे। उस वक्त तो लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें भगा दिया, लेकिन वे धमकी देकर गए थे। माना जा रहा है कि रात में वे और साथियों के साथ बदला लेने आए थे।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    दूसरी वजह: यह भी चर्चा है कि बॉबी का जिम में कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था।
    \r\n
  • \r\n
\r\n\r\n

 Image

\r\n\r\n
परिजनों का हंगामा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
\r\n\r\n
बॉबी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि दिन में जब बॉबी का झगड़ा हुआ था, तो पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराकर मामला रफा-दफा कर दिया था, लेकिन उसे गंभीरता से नहीं लिया। अगर पुलिस ने उस वक्त सख्त कार्रवाई की होती तो आज उनका बेटा जिंदा होता।
\r\n\r\n

\r\n\r\n
इस मामले पर सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि बेगमाबाद गांव के रहने वाले शेखर से बॉबी का आपसी विवाद हुआ था। परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है और चार आरोपियों- ऋतिक, आर्यन, अभिषेक और शेखर उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी आरोपी बेगमाबाद गांव के रहने वाले हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है।
\r\n\r\n
विज्ञापन
विज्ञापन