मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बेहद चौंकाने वाली और रहस्यमयी घटना सामने आई है। यहां सरधना थाना क्षेत्र में सुहागरात की रात एक दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन की एक छोटी सी ख्वाहिश पूरी करने घर से निकला और फिर रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। मेरठ में दूल्हा लापता (Meerut Me Dulha Lapata) होने की इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।READ ALSO:-मेरठ: 'इस शरीर में अब रहने का मन नहीं': सुभारती के MBBS छात्र का सुसाइड नोट पढ़ रो पड़ी पुलिस; बीमारी से था परेशान
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
मामला सरधना के मोहल्ला ऊंचापुर का है। दूल्हा मोहसिन (उर्फ मोनू) 27 नवंबर की रात अपनी पत्नी के कहने पर कमरे के लिए 'कम रोशनी वाला बल्ब' (Dim Bulb) लाने बाजार गया था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। पुलिस को जांच में एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसने परिवार की चिंताओं को और बढ़ा दिया है।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n

सुहागरात पर क्या हुआ था उस रात?

\r\n\r\n
परिजनों के मुताबिक, 26 नवंबर को मोहसिन का निकाह मुजफ्फरनगर के खतौली में हुआ था। 27 नवंबर को वह अपनी दुल्हन को विदा कराकर घर लाया। रात में जब दोनों अपने कमरे में गए, तो दुल्हन ने मोहसिन को दूध का ग्लास दिया। इसके बाद दुल्हन ने कहा कि कमरे में रोशनी बहुत ज्यादा है, इसलिए कोई 'जीरो वॉट' या कम रोशनी वाला बल्ब लाकर लगा दो।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
पत्नी की यह डिमांड पूरी करने के लिए मोहसिन रात करीब 12 बजे घर से निकला। घर वाले और दुल्हन उसका इंतजार करते रहे, लेकिन वह वापस नहीं आया। मेरठ में दूल्हा लापता होने की खबर सुबह तक पूरे मोहल्ले में आग की तरह फैल गई। 
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

खुशियों वाले घर में पसरा मातम: बहनों की डोली उठी, भाई गायब

\r\n\r\n
यह घटना इसलिए और भी दर्दनाक है क्योंकि मोहसिन के गायब होने के अगले ही दिन (28 नवंबर) उसकी दो सगी बहनों का भी निकाह था। मां फरीदा का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया, "जिस घर में तीन बच्चों की शादी हो, वहां अब मातम है। मेरे बेटे की शादी के अगले दिन ही मेरी दो बेटियों का निकाह था। दोनों बेटियों को बिना भाई के ही भारी मन से विदा करना पड़ा।"
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
मां ने बताया कि मोहसिन घर का सबसे जिम्मेदार लड़का था और शादी की सारी तैयारियां उसी ने की थीं। वह घर से जाते वक्त मां को भी कुछ नहीं बताकर गया था। 
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

CCTV में गंगनहर के पास दिखा दूल्हा

\r\n\r\n
पुलिस ने जब इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, तो मामला और पेचीदा हो गया। मोहसिन को आखिरी बार गंगनहर (Gangnahar) के पास जाते हुए देखा गया है। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं है। पुलिस और गोताखोरों की टीम गंगनहर में सर्च ऑपरेशन चला रही है। आशंका जताई जा रही है कि कहीं उसने नहर में कूदकर जान तो नहीं दे दी, लेकिन परिवार का कहना है कि वह अपनी शादी से बहुत खुश था और आत्महत्या का कोई कारण नजर नहीं आता।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

पिता बोले- 'बहू को मायके भेज दिया'

\r\n\r\n
मोहसिन के पिता सईद, जो पेशे से ठेकेदार हैं, ने बताया कि उनका बेटा सुहागरात पर सिर्फ बल्ब लाने की बात कहकर निकला था। पिता ने कहा, "बहू भी परेशान थी और कुछ बता नहीं पा रही थी। बेटे के गायब होने के बाद बहू का मन यहां नहीं लग रहा था, इसलिए हमने उसे उसके मायके वापस भेज दिया है।"
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
पिता के मुताबिक, मोहसिन और उसकी पत्नी के बीच सगाई के बाद से ही बातचीत होती थी और दोनों रजामंदी से निकाह कर खुश थे। मोहसिन की किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी। मेरठ में दूल्हा लापता होने की गुत्थी अब पुलिस के लिए चुनौती बन गई है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

पुलिस जांच: हादसा या साजिश?

\r\n\r\n
सीओ सरधना आशुतोष ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। क्या मोहसिन किसी दबाव में था? क्या उसे किसी ने बुलाया था? या फिर यह कोई हादसा है? गंगनहर के पास उसकी लोकेशन मिलने से अनहोनी की आशंका ज्यादा है। फिलहाल, पुलिस और परिवार को किसी चमत्कार की उम्मीद है कि मोहसिन सही सलामत घर लौट आए। 
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
मेरठ में दूल्हा लापता होने की यह घटना हर किसी को हैरान कर रही है। एक हंसता-खेलता परिवार, जहां तीन शादियों का जश्न था, अब वहां सिर्फ सन्नाटा और आंसू हैं। पुलिस की टीमें लगातार तलाश में जुटी हैं, लेकिन सुहागरात की वो काली रात अभी भी कई राज अपने अंदर समेटे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन