मेरठ, सोमवार। मेरठ के संवेदनशील लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में रविवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रहे एक 53 वर्षीय व्यक्ति पर बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने सरेआम गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से घायल शख्स की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जता रही है, जिसके तार 2019 में हुए चर्चित जावेद पहलवान हत्याकांड से जुड़ रहे हैं।
\r\n\r\n\r\n\r\n
ऐसे दिया गया वारदात को अंजाम
\r\n\r\nयह घटना रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे लिसाड़ी गेट के मेवगढ़ी इलाके में हुई। 53 वर्षीय इलियास अपने घर से लगभग 100 मीटर दूर बिस्मिल्लाह मस्जिद में ईशा की नमाज पढ़ने गए थे। जैसे ही वह नमाज पढ़कर मस्जिद से बाहर निकले, एक स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे और इलियास पर फायरिंग शुरू कर दी।
\r\n\r\nजंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n
एक गोली इलियास के पैर और एक कंधे में लगी, जिससे वह खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर पड़े। गोली की आवाज सुनकर इलाके में चीख-पुकार मच गई और भीड़ जमा हो गई। हमलावर वारदात को अंजाम देकर बाइक से ही फरार हो गए। मौके पर पहुंचे परिजनों ने इलियास को तुरंत पास के अंबा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
हत्या के प्रयास के पीछे पुरानी रंजिश?
\r\n\r\nपुलिस की शुरुआती जांच और परिजनों के शक के आधार पर इस हमले के पीछे कई एंगल सामने आ रहे हैं:
\r\n\r\n- \r\n
- \r\n जावेद पहलवान हत्याकांड का बदला: पुलिस सूत्रों के अनुसार, इलियास 2019 में हुई जावेद पहलवान की हत्या के मामले में सजायाफ्ता था। वह लगभग दो साल की सजा काटने के बाद करीब एक साल पहले ही जेल से बाहर आया था। पुलिस को शक है कि यह हमला उसी हत्याकांड का बदला लेने के लिए किया गया है।\r\n \r\n
- \r\n गैंगवार की आशंका: हाल ही में सुभाष नगर में सलीम दीवाना की हत्या हुई थी, जिसमें जावेद पहलवान के भाई साबिर का नाम सामने आया था। परिवार ने इस फायरिंग में साबिर के हाथ होने का भी शक जताया है, जिससे गैंगवार की आशंका गहरा गई है।\r\n \r\n
- \r\n जमीनी विवाद: एक तीसरा एंगल जमीनी विवाद का भी है। बताया जा रहा है कि तौहिद नामक व्यक्ति से इलियास का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, और बबलू व इरशाद नाम के शूटरों ने तौहिद के कहने पर गोली मारी हो सकती है।\r\n \r\n
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
परिजनों ने 4 पर जताया शक, पुलिस खंगाल रही CCTV
\r\n\r\nसूचना मिलते ही थाना पुलिस और एएसपी अंतरिक्ष जैन मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। परिजनों ने पुलिस को चार संदिग्धों के नाम बताए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है। हालांकि, पुलिस ने अभी इन नामों का खुलासा नहीं किया है। वहीं, घायल इलियास के बेटे मोहम्मद सबा ने बताया कि उनकी किसी से कोई सीधी रंजिश नहीं है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
\r\n\r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.