मेरठ: 'दस रुपये का बिस्किट कितने का है' जैसे डायलॉग से सोशल मीडिया पर रातोंरात स्टार बने मेरठ के कंटेंट क्रिएटर शादाब जकाती लगातार अपने वीडियो कंटेंट के कारण विवादों में घिरते जा रहे हैं। नाबालिग बच्ची और महिलाओं पर बनाए गए आपत्तिजनक वीडियो के मामले में जमानत मिलने के बाद अब उन्होंने मेडिकल समुदाय को भड़का दिया है। एक वीडियो में डॉक्टर का किरदार निभाने और पेशे की गरिमा को धूमिल करने वाले संवादों के चलते शादाब जकाती डॉक्टर विवाद में फंस गए हैं।READ ALSO:-Meerut News: 'दूल्हा-दुल्हन को गोली मार दूंगा'... सिरफिरे की धमकी के बाद छावनी बना मंडप; पुलिस के पहरे में लिए गए सात फेरे।
\r\n\r\n\r\n\r\n
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) मेरठ ने इस वीडियो पर कड़ी आपत्ति जताते हुए प्रशासन से तुरंत और कठोर कार्रवाई की मांग की है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
डॉक्टर के किरदार पर आपत्तिजनक कंटेंट
\r\n\r\nडॉक्टरों के निशाने पर शादाब जकाती के आने का कारण उनका एक नया वायरल वीडियो है। इस वीडियो में शादाब एक डॉक्टर की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं, जिसके दौरान वह एक महिला मरीज के साथ ऐसा संवाद करते हैं जो डॉक्टर-मरीज के संवेदनशील रिश्ते को बदनाम करने वाला है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
जांच से जुड़े सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वीडियो में शादाब जकाती डॉक्टर बनकर महिला मरीज से कहते हैं कि इलाज के लिए वह अपने घर का पता दे दे। वरिष्ठ चिकित्सकों का कहना है कि इस तरह का भ्रामक और अश्लील कंटेंट समाज में डॉक्टरों की नीयत और चरित्र पर सवाल उठाता है, जिससे मरीज और डॉक्टर के बीच अविश्वास पैदा होता है।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join › \r\n\r\n
IMA ने जिलाधिकारी से की शिकायत
\r\n\r\nमेरठ IMA की अध्यक्ष डॉ. मनीषा त्यागी ने इस गंभीर मामले पर तुरंत संज्ञान लिया है। उन्होंने जिलाधिकारी (DM) डॉ. वीके सिंह से शादाब जकाती की लिखित शिकायत करते हुए उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। इसके अतिरिक्त, IMA साइबर सेल में भी इस वीडियो के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रही है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
IMA अध्यक्ष डॉ. मनीषा त्यागी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा, "मरीज डॉक्टर को भगवान का दर्जा देता है और शादाब जकाती का इस प्रकार का वीडियो इस पवित्र दर्जे और रिश्ते को धूमिल करने का काम कर रहा है। यह सीधे तौर पर मेडिकल समुदाय के सम्मान पर प्रहार है।"
\r\n\r\n\r\n\r\n
फेम पाने के लिए गलत तरीका
\r\n\r\nडॉ. मनीषा ने कंटेंट क्रिएटर्स को रचनात्मकता की सलाह देते हुए कहा कि फेमस होने और लोगों के दिलों में जगह बनाने के लिए सकारात्मक काम भी किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा, "जरूरतमंद या जनता के उपयोग से जुड़े अच्छे कंटेंट बनाकर भी मशहूर हुआ जा सकता है। बच्चों, डॉक्टर और विशेष रूप से महिलाओं को लेकर अशोभनीय टिप्पणी करते हुए वीडियो बनाना सिर्फ उनकी घटिया मानसिकता को दिखाने का काम कर रहा है।"
\r\n\r\n\r\n\r\n
समाज और जिले का नाम हो रहा गंदा
\r\n\r\nव्यापारी नेता शैंकी वर्मा ने भी शादाब जकाती के कंटेंट पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि शादाब जकाती डॉक्टर विवाद जैसे मामले मेरठ शहर और यहां के लोगों का नाम समाज में गंदा करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने अश्लीलता और गलत संदेश देने वाली भाषा का इस्तेमाल फेमस होने के लिए करने को "बेहद शर्मनाक और निंदनीय" बताया।
\r\n\r\n\r\n\r\n
गौरतलब है कि इससे पहले भी शादाब जकाती को नाबालिग बच्ची और महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी वाले वीडियो के कारण भाजपा नेता की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था। हालांकि उन्हें बाद में जमानत मिल गई थी।
\r\n\r\n\r\n\r\n
'10 रुपये का बिस्किट' फेम शादाब जकाती एक बार फिर विवादों में हैं। डॉक्टर का अपमानजनक किरदार निभाते हुए एक वीडियो बनाने के कारण शादाब जकाती डॉक्टर विवाद में फंस गए हैं। IMA की अध्यक्ष डॉ. मनीषा त्यागी ने DM और साइबर सेल से शिकायत करते हुए कहा है कि यह वीडियो डॉक्टर-मरीज के पवित्र रिश्ते को बदनाम कर रहा है और उन्होंने कठोर कार्रवाई की मांग की है।
Sabse pehle comment karne wale banein.