मेरठ। शहर के सर्राफा बाजार में एक बार फिर बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक बंगाली कारीगर, सर्राफा कारोबारी का करीब 850 ग्राम सोना लेकर फरार हो गया, जिसकी कीमत लगभग 96.47 लाख रुपये बताई जा रही है। पीड़ित कारोबारी ने इस संबंध में देहलीगेट थाने में एफआईआर दर्ज कराई है, लेकिन पुलिस की कथित लापरवाही को लेकर व्यापारियों में भारी नाराजगी है।READ ALSO:-'सपा सरकार का कार्यकाल बाबर-अकबर से भी खराब था': ब्राह्मण समाज के सम्मेलन में संगीत सोम का बड़ा बयान
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
क्या है पूरा मामला?
\r\n\r\n
देहलीगेट थाना क्षेत्र की नील की गली में रहने वाले सर्राफ उमेश कुमार जैन की 'जैन आभूषण भंडार' नाम की फर्म है। इसी बाजार में पश्चिम बंगाल के हुगली निवासी सैफुद्दीन शेख ठेके पर जेवरात बनाने का काम करता था। 10 सितंबर को उमेश कुमार जैन ने सैफुद्दीन को आभूषण तैयार करने के लिए 850 ग्राम सोना दिया। यह तय हुआ था कि दो दिन बाद यानी 12 सितंबर को उमेश सैफुद्दीन की दुकान पर जाकर आभूषण के डिज़ाइन फाइनल करेंगे।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
12 सितंबर को जब उमेश कुमार जैन उसकी दुकान पर पहुंचे, तो वह बंद मिली। उन्होंने सैफुद्दीन के मोबाइल नंबरों पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन दोनों नंबर स्विच ऑफ थे। कुछ समय इंतजार करने के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो उमेश ने बाजार में इसकी जानकारी दी।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
पुलिस की शुरुआती लापरवाही पर फूटा गुस्सा
\r\n\r\n
पीड़ित सर्राफ ने 12 सितंबर को ही देहलीगेट थाने में जाकर तहरीर दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने जांच की बात कहकर एफआईआर दर्ज नहीं की। इस पर सर्राफा एसोसिएशन में नाराजगी फैल गई। रविवार को एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारी थाने पहुंचे और जमकर विरोध जताया। व्यापारियों का आरोप था कि अगर पुलिस समय पर कार्रवाई करती, तो आरोपी को पकड़ा जा सकता था। करीब आधे घंटे की बहस के बाद, एसएचओ ने आखिरकार मुकदमा दर्ज करने का आदेश दे दिया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने कहा कि पुलिस की इस तरह की लापरवाही से सर्राफा कारोबारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में जितनी देरी होती है, आरोपी के भागने की संभावना उतनी ही बढ़ जाती है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन इस घटना ने बाजार में कारीगरों पर भरोसे को लेकर फिर से चिंता बढ़ा दी है।
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
विज्ञापन
विज्ञापन