मेरठ: क्रांतिधरा मेरठ (Meerut News) एक बार फिर प्रदूषण की चपेट में है। शहर की हवा लगातार जहरीली बनी हुई है, जिससे लोगों का सांस लेना दूभर हो गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की ताजा रिपोर्ट ने शहरवासियों की चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, मेरठ देश के 245 सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।READ ALSO:-मेरठ में कलेजा चीर देने वाला हादसा: 50 हजार के बिल ने बुझा दिया 'घर का चिराग'; मोमबत्ती से लगी आग में जिंदा जली 2 साल की मासूम
\r\n\r\n\r\n\r\n
बीते 24 घंटों में हवा की गुणवत्ता में भारी गिरावट दर्ज की गई है। एक ही दिन में मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (Meerut AQI Today) 224 से छलांग लगाकर 345 तक पहुंच गया, जो 'बेहद खराब' (Very Poor) श्रेणी में आता है और गंभीर (Severe) श्रेणी के बेहद करीब है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
गाजियाबाद सबसे प्रदूषित, मुजफ्फरनगर तीसरे नंबर पर
\r\n\r\nएनसीआर (NCR) के शहरों में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में है। CPCB के आंकड़ों के अनुसार:
\r\n\r\n\r\n\r\n
- \r\n
- \r\n गाजियाबाद: 348 AQI के साथ देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा।\r\n \r\n
- \r\n मेरठ: 345 AQI के साथ दूसरे नंबर पर।\r\n \r\n
- \r\n मुजफ्फरनगर: प्रदूषण के मामले में तीसरे स्थान पर दर्ज किया गया।\r\n \r\n
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join › \r\n\r\n
एनसीआर के कुल छह शहर 'लाल श्रेणी' (Red Zone) में पहुंच गए हैं, जहां हवा सांस लेने लायक नहीं बची है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
स्मॉग की चादर और गिरता तापमान
\r\n\r\nप्रदूषण के साथ-साथ मौसम (UP Weather Update) ने भी करवट ली है। पूरे दिन शहर पर स्मॉग (Smog) की घनी चादर छाई रही, जिससे धूप कमजोर रही और विजिबिलिटी (दृश्यता) काफी कम हो गई। शाम होते-होते घना कोहरा छा जाने से हवा की गुणवत्ता और भी खराब हो गई।
\r\n\r\n\r\n\r\n
मौसम विभाग के अनुसार, ठंड और कोहरे का यह डबल अटैक अभी जारी रहेगा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मौसम वेधशाला के मुताबिक:
\r\n\r\n\r\n\r\n
- \r\n
- \r\n अधिकतम तापमान: 24.8 डिग्री सेल्सियस\r\n \r\n
- \r\n न्यूनतम तापमान: 7.07 डिग्री सेल्सियस\r\n \r\n
\r\n\r\n
शहर के मुकाबले देहात क्षेत्रों में कोहरा ज्यादा घना दिखाई दिया, जिससे ग्रामीण जनजीवन भी प्रभावित हुआ है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
अगले हफ्ते और सताएगी ठंड: मौसम वैज्ञानिक
\r\n\r\nसरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने चेतावनी जारी की है। उनके अनुसार, आने वाले सप्ताह में ठंड और बढ़ेगी।
\r\n\r\n\r\n\r\n
डॉ. शाही ने बताया, "आने वाले दिनों में दिन का तापमान गिरकर 20 डिग्री और रात का तापमान 6 डिग्री तक पहुंचने की आशंका है। तापमान में गिरावट और बढ़ते स्मॉग के कारण प्रदूषण का स्तर (Pollution Level) खतरनाक बना रहेगा। यह स्थिति अस्थमा और दिल के मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है।"
\r\n\r\n\r\n\r\n
बढ़ते प्रदूषण (Meerut AQI Today) और कड़ाके की ठंड ने मेरठवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि सुबह-शाम की सैर से बचें और घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग जरूर करें। प्रशासन भी ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत पाबंदियों पर नजर बनाए हुए है।
Sabse pehle comment karne wale banein.