मेरठ (Meerut News): उत्तर प्रदेश के मेरठ में पॉश इलाके आबूलेन पर मंगलवार दोपहर सरेआम गुंडई का नंगा नाच करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कानून को हाथ में लेने वाले ये कोई पेशेवर अपराधी नहीं, बल्कि कानून की पढ़ाई कर रहे LLB के छात्र हैं। पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए चार छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अभी भी फरार हैं।READ ALSO:-मेरठ: Zomato से मंगाए 'कढ़ाई चिकन' में निकली मरी हुई छिपकली, आधा खाने के बाद युवक को हुई उल्टियां, अस्पताल में भर्ती, 'कक्के दा होटल' के खिलाफ केस दर्ज
\r\n\r\n\r\n\r\n
सदर बाजार पुलिस और एसपी सिटी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि यह पूरी घटना मेरठ रोडरेज (Meerut Road Rage) का नतीजा थी। छात्रों ने महज अपना 'टशन' और दबंगई दिखाने के लिए सड़क पर तांडव मचाया था।
\r\n\r\n\r\n\r\n
क्या था पूरा मामला?
\r\n\r\nघटना मंगलवार दोपहर की है। गंगानगर निवासी शुभम शर्मा, जिनका आबूलेन पर एक रेस्टोरेंट है, अपनी कार से आ रहे थे। कार में उनके साथ उनकी एक महिला बिजनेस पार्टनर भी मौजूद थीं। जब वे साकेत से होते हुए आबूलेन की तरफ बढ़ रहे थे, तभी दयानंद नर्सिंग होम के पास एक मोड़ पर कुछ युवकों की बाइक/स्कूटी से उनकी कार की हल्की टक्कर हो गई या साइड लग गई।
\r\n\r\n\r\n\r\n
शुभम ने कार का शीशा नीचे कर युवकों को सही से चलने के लिए टोक दिया। बस इतनी सी बात इन बिगड़ैल रईसजादों को नागवार गुजरी। उन्होंने इसे अपनी शान में गुस्ताखी मान लिया और शुभम की कार का पीछा करना शुरू कर दिया।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join › \r\n\r\n
आबूलेन पर घेरा और बरसा दिए डंडे
\r\n\r\nशुभम को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि मेरठ रोडरेज का यह मामला इतना बढ़ जाएगा। जैसे ही उनकी कार आबूलेन बाजार में पहुंची, पीछे से आए आधा दर्जन युवकों ने उनकी कार को ओवरटेक कर घेर लिया।
\r\n\r\n\r\n\r\n
इसके बाद जो हुआ, उसने पूरे बाजार को दहशत में डाल दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से कार पर हमला बोल दिया। उन्होंने कार के शीशे चकनाचूर कर दिए। कार के अंदर बैठी युवती मदद के लिए चिल्लाती रही, रोती रही, लेकिन आरोपियों ने एक नहीं सुनी। सरेआम गुंडई देख बाजार में अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
\r\n\r\n\r\n\r\n
पुलिस एक्शन: कानून के छात्र ही निकले कानून तोड़ने वाले
\r\n\r\nपीड़ित शुभम ने तुरंत सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से रात भर दबिश दी और बुधवार सुबह तक चार आरोपियों को दबोच लिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह (SP City Ayush Vikram Singh) ने पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि पकड़े गए सभी आरोपी मेरठ कॉलेज से एलएलबी (LLB) की पढ़ाई कर रहे हैं।
\r\n\r\n\r\n\r\n
एसपी सिटी ने कहा, "इन लड़कों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने सिर्फ टशन और जोश-जोश में यह हरकत की। छानबीन में छेड़छाड़ की पुष्टि नहीं हुई है, यह विशुद्ध रूप से रोडरेज और गुंडई का मामला है। मुकदमे में अब जानलेवा हमले (धारा 307) की धाराएं भी बढ़ा दी गई हैं।"
\r\n\r\n\r\n\r\n
गिरफ्तार किए गए आरोपी
\r\n\r\nपुलिस की गिरफ्त में आए मेरठ रोडरेज के आरोपी अच्छे घरों से ताल्लुक रखते हैं:
\r\n\r\n\r\n\r\n
- \r\n
- \r\n मुकुल त्यागी पुत्र अमित कुमार त्यागी (निवासी: सरस्वती विहार, रोहटा रोड, मेरठ)\r\n \r\n
- \r\n ध्रुव राणा पुत्र चेतन सिंह वर्मा (निवासी: शिवरामपुरम, रोहटा रोड, मेरठ)\r\n \r\n
- \r\n दक्ष चौधरी पुत्र अमित चौधरी (निवासी: शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट, मेरठ)\r\n \r\n
- \r\n आदित्य लूथरा पुत्र नीरज (निवासी: शिव शंकरपुरी, मेरठ)\r\n \r\n
\r\n\r\n
पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी दो अन्य आरोपी, तुषार शेखरात और नमन फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।
\r\n\r\n\r\n\r\n
सुरक्षा पर सवाल
\r\n\r\nआबूलेन मेरठ का सबसे व्यस्त और सुरक्षित माना जाने वाला बाजार है। वहां दिनदहाड़े इस तरह कार रोककर तोड़फोड़ करना पुलिस की गश्त पर भी सवाल खड़े करता है। हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर यह संदेश देने की कोशिश की है कि शहर में कानून का राज है, गुंडों का नहीं। गिरफ्तार छात्रों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
मेरठ के आबूलेन पर मंगलवार को कार में तोड़फोड़ और मारपीट करने वाले 4 LLB छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामूली कहासुनी के बाद मेरठ रोडरेज की इस घटना में छात्रों ने गुंडई दिखाई थी। पुलिस ने जानलेवा हमले की धाराओं में केस दर्ज किया है। दो आरोपी अभी फरार हैं।
Sabse pehle comment karne wale banein.