मेरठ। मेरठ में छेड़छाड़ करने वाले एक मनचले की दबंगई उस पर ही भारी पड़ गई। एक छात्रा का हाथ पकड़ना उसे इतना महंगा पड़ा कि मां-बेटी ने मिलकर उसे सरेआम जमकर पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती शोहदे के कपड़े उतारकर उसे एक के बाद एक तड़ातड़ 10 चाटें मारती नजर आ रही है।READ ALSO:-किसानों के आंदोलन के बीच कल MDA की 'महाबैठक', भूमि मुआवजे से लेकर शहर के विकास तक... इन 5 बड़े एजेंडों पर होगी सबकी नजर
\r\n\r\n\r\n\r\n
सरेआम हुआ हंगामा
\r\n\r\nयह पूरा मामला टीपी नगर थाना क्षेत्र की नईबस्ती का है। एक बीए की छात्रा कॉलेज से लौट रही थी, तभी रास्ते में एक मनचले ने सरेआम उसका हाथ पकड़ लिया। छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए वहीं हंगामा कर दिया, जिसके बाद आसपास के लोगों ने मनचले को पकड़ लिया।
\r\n\r\nजंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n
इसके बाद, छात्रा और उसकी मां ने मिलकर आरोपी की खूब पिटाई की। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक की शर्ट उतारकर उसकी पिटाई की जा रही है। एक युवती उसे लगातार थप्पड़ मार रही है, जबकि कुछ लोग उसे छुड़ाने की कोशिश भी कर रहे हैं, लेकिन महिला और युवती रुकने का नाम नहीं लेतीं।
\r\n\r\n ![]()
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
\r\n\r\nघटना के बाद छात्रा ने पुलिस में तहरीर दी, जिसके आधार पर टीपी नगर थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि एक युवक द्वारा युवती के साथ छेड़छाड़ की गई थी, जिसके बाद लोगों ने उसे पकड़कर पीटा। युवती की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। यह घटना समाज में लड़कियों के साथ होने वाली छेड़छाड़ के खिलाफ लोगों के बढ़ते आक्रोश को दर्शाती है।
\r\n\r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.