मेरठ, उत्तर प्रदेश — मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के सियाल गाँव में एक 62 वर्षीय बुजुर्ग की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई। रविवार सुबह करीब 4 बजे घर के एक कमरे में उनका शव चारपाई पर पड़ा मिला, जिसके हाथ-पैर पायजामा के नाड़े से कसकर बंधे हुए थे। उनके शरीर और गले पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। यह वारदात पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
चीख सुनकर जागा परिवार, पड़ोसी ने तोड़ा गेट
\r\n\r\nमृतक तेजपाल खेती-बाड़ी के अलावा ब्याज पर पैसे देने का काम करते थे। शनिवार रात उनकी पत्नी, एक पोती और पोता घर से बाहर गए हुए थे। घर में तेजपाल के साथ उनकी बहू शीतल, बेटी गुंजन और एक पोती मौजूद थीं। भोर में करीब 4 बजे तेजपाल की चीख सुनकर वे लोग जागे। उन्होंने बाहर आकर देखा तो घर के मुख्य दरवाजे पर अंदर से ताला लगा हुआ था।
\r\n\r\n 
शोर सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हुए। एक पड़ोसी ने बताया कि वे तेजपाल की चीख सुनकर भागे थे। अंदर से गेट बंद होने के कारण वे कुछ कर नहीं पा रहे थे। इसके बाद एक पड़ोसी बगल के घर से अंदर घुसा और ईंट से ताला तोड़कर गेट खोला। अंदर जाने पर लोगों ने देखा कि तेजपाल खाट पर बेसुध पड़े थे, उनकी साँसें फूल रही थीं और शरीर पर लाठी-डंडों से पिटाई के नीले निशान थे। पड़ोसी उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
\r\n\r\n\r\n\r\n
लूट या रंजिश? पुलिस कर रही हर एंगल से जांच
\r\n\r\nपरिजनों का आरोप है कि लूट के इरादे से घर में घुसे चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ था और अलमारी खुली हुई थी। परिवार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा समेत पुलिस टीम मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join › \r\n\r\n
पुलिस ने फिलहाल परिवार की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन वे इस हत्याकांड को केवल लूट की वारदात नहीं मान रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में यह बात सामने आई है कि मृतक तेजपाल ब्याज पर पैसे देते थे, और इसी को लेकर उनकी गाँव में कुछ लोगों से रंजिश भी चल रही थी। पुलिस अब इन सभी पहलुओं पर गहनता से जाँच कर रही है। एसएसपी ने बंद कमरे में बहू और बेटी से भी पूछताछ की है ताकि मामले की तह तक पहुँचा जा सके।
\r\n\r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.