90 के दशक की मशहूर अदाकारा और किन्नर अखाड़े की पूर्व महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी (Mamata Kulkarni) अपने हालिया बयान को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। गोरखपुर दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और अपने कथित बॉयफ्रेंड विक्की गोस्वामी को लेकर विवादास्पद टिप्पणी की, जिससे राजनीतिक और धार्मिक गलियारों में बवाल मच गया। विवाद बढ़ने पर ममता कुलकर्णी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आकर सफाई देनी पड़ी।READ ALSO:-पूर्व सांसद और BJP नेत्री नवनीत राणा को जान से मारने और गैंगरेप की धमकी, स्पीड पोस्ट से भेजा गया हैदराबाद का 'धमकी भरा लेटर'
\r\n\r\n
\r\n
\r\n
\r\n
 
\r\n\r\n
\r\n
 
\r\n\r\n
 
\r\n
\r\n
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
\r\n\r\n\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
\r\n
\r\n
 
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
 
\r\n
\r\n\r\n
\r\n
 
\r\n\r\n
 
\r\n
\r\n\r\n
\r\n
 
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
 
\r\n
\r\n
\r\n\r\n
\r\n
 
\r\n\r\n
 
\r\n
\r\n\r\n

A post shared by Mamta Mukund Kulkarni (@mamtakulkarnimk)

\r\n
\r\n
\r\n\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n

विवादों के बीच अध्यात्म की राह

\r\n\r\n
ममता कुलकर्णी का जीवन फिल्मों से लेकर अध्यात्म तक कई उतार-चढ़ावों से भरा रहा है। आखिरी बार वह 2002 में फिल्म 'कभी तुम कभी हम' में दिखी थीं और फिर देश छोड़कर चली गई थीं।
\r\n\r\n
    \r\n
  • \r\n
    भारत वापसी और संन्यास: वह लगभग 25 साल बाद 2024 के अंत में भारत लौटीं। महाकुंभ 2025 के दौरान उन्होंने विधि-विधान से किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर का पद ग्रहण किया, हालांकि बाद में विरोध के चलते उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    गोरखपुर दौरा: वह इन दिनों किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर लक्ष्मी किन्नर के साथ पीपीगंज में एक कार्यक्रम में भाग लेने गोरखपुर पहुंची थीं।
    \r\n
  • \r\n
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

दाऊद इब्राहिम पर दिया बयान

\r\n\r\n
मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया ने उनसे अंडरवर्ल्ड से उनके कथित संबंधों को लेकर सवाल किया।
\r\n\r\n
    \r\n
  • \r\n
    ममता का मूल बयान: ममता कुलकर्णी ने कहा, “दाउद से मेरा कोई लेना-देना नहीं है, किसी एक का नाम जरूर था, लेकिन उसने कोई बॉम्ब ब्लास्ट या एंटी नेशनल चीज नहीं की देश के अंदर। मैं उसके साथ तो नहीं हूं लेकिन ही इज नॉट सम टेररिस्ट। दाउद से जीवन में मैं कभी नहीं मिली हूं।”
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    सहयोगी: इस दौरान किन्नर अखाड़ा परिषद की महामंडलेश्वर डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी भी मौजूद थीं।
    \r\n
  • \r\n
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

इंस्टाग्राम पर जारी की सफाई

\r\n\r\n
ममता कुलकर्णी का यह बयान तुरंत सुर्खियों में आ गया। सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ने के बाद बुधवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा कर सफाई दी।
\r\n\r\n\r\n
    \r\n
  • \r\n
    विक्की गोस्वामी का जिक्र: ममता ने सफाई देते हुए कहा, "जिससे मेरा नाम जुड़ा था, उसका नाम है विक्की गोस्वामी। आपने कभी सुना कि विक्की गोस्वामी ने इधर ब्लास्ट किया, या देश के किसी एंटी नेशनल एलीमेंट में काम किया। मेरा दाऊद से कोई लेना-देना नहीं है।"
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    शांति की अपील: उन्होंने कहा कि मीडिया ने इस बात को बेवजह तूल दिया। उन्होंने बाकी साधु-संतों से अपने विवेक का इस्तेमाल करने और वीडियो को शांतिपूर्वक दोबारा सुनने की अपील की।
    \r\n
  • \r\n
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

संत समाज ने साधा निशाना

\r\n\r\n
ममता कुलकर्णी के इस बयान पर संत समाज ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
\r\n\r\n
    \r\n
  • \r\n
    यशवीर महाराज का विरोध: योग साधना आश्रम के प्रमुख यशवीर महाराज ने मुजफ्फरनगर में उन पर निशाना साधते हुए कहा कि, "ऐसे लोगों को संत पदवी से वंचित कर देना चाहिए।" उन्होंने तर्क दिया कि संत बनने के लिए राष्ट्रभक्ति अनिवार्य है, जबकि दाऊद ने मुंबई में सैकड़ों निर्दोषों की हत्या कराई थी।
    \r\n
  • \r\n
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

आत्मसंतोष बनाम प्रसिद्धि

\r\n\r\n
विवादों के बीच ममता कुलकर्णी बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने भी पहुंचीं।
\r\n\r\n
    \r\n
  • \r\n
    आत्मसंतोष: उन्होंने कहा कि फिल्मों में काम करने के बाद प्रसिद्धि तो बहुत मिली, लेकिन आत्मसंतोष गुरु के चरणों में आकर मिला।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    आध्यात्मिक जुड़ाव: उन्होंने नाथ संप्रदाय से अपना आध्यात्मिक जुड़ाव बताते हुए कहा कि वह एक ब्राह्मण परिवार से आती हैं और गोरखनाथ बाबा के दर्शन की उनकी इच्छा आज पूरी हो गई है।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    साधना और सिद्धि: ममता ने यह भी कहा कि 2016 से 2025 तक लगातार साधना से उन्हें सिद्धि प्राप्त हुई।
    \r\n
  • \r\n
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें