टीवी के सबसे पॉपुलर शो 'कौन बनेगा करोड़पति 17' (KBC 17) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। इस वीडियो में गुजरात के गांधीनगर से आए एक जूनियर कंटेस्टेंट, इशित भट्ट, मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ बेहद रूखे और अति-आत्मविश्वास वाले अंदाज़ में बात करते दिख रहे हैं। इस बच्चे के व्यवहार से दर्शक और अमिताभ बच्चन के फैंस बुरी तरह भड़क गए हैं और सोशल मीडिया पर 'संस्कार' को लेकर तीखी बहस छिड़ गई है।READ ALSO:-बिहार चुनाव: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह लड़ेंगी विधानसभा चुनाव! पिता ने रखी शर्त- 'अगर एक्टर उन्हें अपना लें तो नहीं लड़ेंगी इलेक्शन'; PK से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
\r\n\r\n\r\n'रूल्स मत समझाना', बिग बी रह गए हैरान
\r\nइशित भट्ट नाम का यह बच्चा हॉट सीट पर बैठते ही अपने ओवर कॉन्फिडेंस से लोगों को चौंका देता है। जब अमिताभ बच्चन गेम के नियम समझाने लगे, तो इशित ने उन्हें बीच में ही टोक दिया। उन्होंने कहा, "मेरे को रूल्स पता हैं, इसलिए आप मेरे को अभी रूल्स समझाने मत बैठना।" इतना ही नहीं, सवालों के दौरान भी इशित ने बिग बी को कई बार बीच में टोका और जल्दबाजी दिखाते हुए 'अरे ऑप्शन डालो' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। बच्चे के इस बदतमीजी भरे रवैये को देखकर खुद महानायक भी हैरान रह गए, लेकिन उन्होंने शांति और धैर्य बनाए रखा।
\r\n\r\n\r\n\r\nMost satisfying climax in KBC history…
\r\n— Lakshay Mehta (@lakshaymehta08) October 13, 2025
\r\n
\r\nBaccho ko padhao likhao, lekin saath mein sanskaar bhi sikhao 🙏🏻🙏🏻pic.twitter.com/az3buMJa61
\r\nरामचरितमानस के सवाल पर लगा झटका
\r\nइशित का यह ओवर कॉन्फिडेंस ज्यादा देर टिक नहीं पाया। रामायण से संबंधित मात्र ₹25,000 के एक सवाल पर वह अटक गए। आत्मविश्वास से भरा जवाब देने के बावजूद, उनका उत्तर गलत निकला। इशित बिना कोई धनराशि जीते ही शो से बाहर हो गए। इस हार के बाद अमिताभ बच्चन ने बच्चे को विनम्रता से समझाया। उन्होंने कहा, "कभी-कभी बच्चे जल्दबाजी और कॉन्फिडेंस में गलती कर देते हैं।" हालांकि, बिग बी के धैर्य की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।
\r\nसोशल मीडिया पर 'संस्कार' और 'पेरेंटिंग' पर बहस
\r\nबच्चे का यह वीडियो वायरल होते ही नेटिजन्स भड़क गए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर यूजर्स ने बच्चे के संस्कार और उसके माता-पिता के पालन-पोषण पर सवाल उठाए हैं। एक यूजर ने लिखा, "ज्ञान होना अच्छी बात है, लेकिन बड़ों के प्रति शिष्टाचार और विनम्रता भी जरूरी है।" वहीं, कई लोगों ने इशित के जीरो अमाउंट से बाहर होने को "अहंकार का सही अंत" बताया। यह घटना बच्चों में ज्ञान के साथ-साथ विनम्रता के महत्व को दर्शाती है।
Sabse pehle comment karne wale banein.