UP रोडवेज में महिलाओं के लिए बड़ी भर्ती: 5000 महिला परिचालकों की होगी नियुक्ति

 | 
UP ROADWAYS
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) में महिलाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है। निगम जल्द ही संविदा के आधार पर पांच हजार महिला परिचालकों की भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में 8 अप्रैल से 17 अप्रैल, 2025 तक रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा।READ ALSO:-वाराणसी: महाश्मशान पर जलती चिताओं के बीच नगर वधुओं का नृत्य, अगले जन्म को सुधारने की कामना

 

परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने इस भर्ती की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला परिचालकों की भर्ती के लिए आवेदकों का उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन या उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन का सदस्य होना अनिवार्य है। इसके साथ ही एनसीसी, बी प्रमाण पत्र, एनएसएस और स्काउट गाइड संस्था के राज्य या राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाण पत्र धारकों को वरीयता दी जाएगी। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर इंटरमीडिएट पास होने के साथ-साथ सीसीसी प्रमाणपत्र भी आवश्यक है।

 

रोडवेज में महिला परिचालकों का चयन 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, एनसीसी सी और बी प्रमाण पत्र, एनएसएस और स्काउट गाइड संस्था के राज्य या राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाण पत्र रखने वाली महिला अभ्यर्थियों को पांच फीसदी का वेटेज भी मिलेगा। चयनित महिला अभ्यर्थियों को उनके गृह जनपद के अंतर्गत आने वाले डिपो में नियुक्ति दी जाएगी।

 

मंत्री दयाशंकर सिंह ने रोजगार मेलों की तारीखों और स्थानों की जानकारी भी दी। 8 अप्रैल, 2025 को गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या और वाराणसी में रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। 11 अप्रैल, 2025 को मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन और आजमगढ़ में भर्ती होगी। 15 अप्रैल, 2025 को सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूट धाम, बांदा और प्रयागराज में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। अंत में, 17 अप्रैल, 2025 को नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ और गोरखपुर में रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे।

 OMEGA

उन्होंने यह भी बताया कि यह रोजगार मेला पहले फरवरी में आयोजित होने वाला था, लेकिन महाकुंभ के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। रोजगार मेले के साथ-साथ निगम की वेबसाइट www.upsrtc.com पर ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। प्रमाणपत्रों का सत्यापन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जाएगा।
SONU

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।