मिजोरम में निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरा, 17 की मौत, हादसे के वक्त पुल पर ४० के करीब मजदूर काम कर रहे थे; बचाव कार्य जारी

निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से 17 मजदूरों की मौत हो गई है। यह घटना बुधवार सुबह करीब 10 बजे की है। मिजोरम के मुख्यमंत्री ने भी हादसे की जानकारी दी और दुख व्यक्त किया. राहत बचाव कार्य जारी है।
 | 
MIZORAM
पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम से बुधवार सुबह दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां सैरांग के पास एक निर्माणाधीन रेलवे पुल गिर गया, इस हादसे में 17 मजदूरों की मौत हो गई है। रेलवे प्रशासन की ओर से यहां राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ. अभी भी 30-40 लोगों के फंसे होने की आशंका है। READ ALSO:-जन आधार कार्ड में हुआ बहुत बड़ा फर्जीवाड़ा, इंसानों की जगह जानवरों के फोटो लगा बना दिया शेर और भालू के कार्ड्स!

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह रेलवे ब्रिज सैरांग के पास कुरुंग नदी पर बनाया जा रहा था। इससे बैराबी और सैरांग इलाके की कनेक्टिविटी प्रभावित हुई है। जो रेलवे पिलर गिरा है उसकी ऊंचाई करीब 104 मीटर बताई जा रही है, यानी कुतुब मीनार की ऊंचाई से 42 मीटर ज्यादा है। 

 

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से- मृतक के परिवार को 2 लाख
मिजोरम रेलवे ब्रिज हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। पीएमओ ने ट्वीट किया, ''मिजोरम में पुल दुर्घटना से दुखी लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद दी जा रही है। 

 


प्रधानमंत्री मोदी ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMMRF) से 2 लाख रुपये देने की भी घोषणा की है। वहीं, जो लोग घायल हुए हैं उन्हें 50,000 रुपये दिए जाएंगे। 

 

मुख्यमंत्री ने जताया शोक
यह निर्माणाधीन पुल मिजोरम की राजधानी आइजोल से करीब 20 किलोमीटर दूर है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के CPRO सब्यसाची डे ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं। 

 whatsapp gif

घटना पर मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरम थांगा ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर बताया है कि आइजोल के पास सैरांग में निर्माणाधीन ओवर ब्रिज गिर गया है, जिससे 17 मजदूरों की मौत हो गई। उन्होंने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। 
monika

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।