गाजियाबाद, 23 सितंबर, 2025: गाजियाबाद के सिहानीगेट थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक पूजा की दुकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना घंटाघर स्थित चौपला मंदिर के पास घनी आबादी वाले इलाके में हुई, जिससे नवरात्रि की खरीदारी करने आए लोग दहशत में आ गए।READ ALSO:-मेरठ में पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर नाले में मिला युवक का शव: हत्या की आशंका से फैली सनसनी
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
क्या है पूरा मामला?
\r\n\r\n
सुबह करीब 10:45 बजे, प्रहलाद शरण मुकेश कुमार की पूजा की दुकान की दूसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास के दुकानदारों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। यह इलाका शहर का पुराना और भीड़भाड़ वाला हिस्सा है।
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
\r\n\r\n
गनीमत रही कि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ। दमकल टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
विज्ञापन
विज्ञापन