अनिल कुमार शर्मा विशेष संवाददाता बिजनौर। धामपुर, बिजनौर: धामपुर-स्योहारा मार्ग पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक परिवार के 6 लोग घायल हो गए। यह हादसा एक थ्री-व्हीलर और एक बोलेरो गाड़ी की आमने-सामने की टक्कर से हुआ। हादसे में थ्री-व्हीलर चालक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।READ ALSO:-कल से बदल जाएंगे GST रेट, जानिए किचन से लेकर गाड़ियों तक, क्या होगा सस्ता और क्या महंगा
\r\n\r\n\r\n\r\n
क्या है पूरी घटना?
\r\n\r\nरायपुर सादात थाना क्षेत्र निवासी राजीव कुमार अपने परिवार के साथ अपनी नानी के निधन की सूचना पर जा रहा था। जब उनका थ्री-व्हीलर धामपुर से गुजर रहा था और पृथ्वीराज चौहान कॉलेज के पास पहुंचा, तो थ्री-व्हीलर चालक ने एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान, सामने से आ रही एक बोलेरो गाड़ी से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि थ्री-व्हीलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
\r\n\r\n\r\n\r\n
हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत धामपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। थ्री-व्हीलर में सवार राजीव कुमार के परिवार के 6 सदस्य इस हादसे में घायल हुए हैं। डॉक्टरों ने टेंपो चालक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
\r\n\r\n
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
घटनास्थल पर सीओ अभय पांडे और कोतवाल राजेश चौहान पुलिस फोर्स के साथ मौजूद हैं और मामले की जांच कर रहे हैं।
\r\n\r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.