\r\n\r\n
बिजनौर। जनपद बिजनौर के थाना शेरकोट क्षेत्र से एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, जहाँ ड्राइवर को आई नींद की एक झपकी ने कहर बरपा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामसहायवाला चुंगी के पास एक तेज रफ़्तार ऑल्टो कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे डिवाइडर पर जा चढ़ी।Read also:-मौत बनकर गिरी 'आसमानी आफत'! धामपुर में चलती बस पर गिरा विशाल पेड़, चीखों से गूंजी सड़क, थम गईं सांसें
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
यह हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि कार चालक को नींद की झपकी आ गई थी, जिसके कारण वह वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा और यह दुर्घटना हो गई।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
इस हादसे में कार में सवार एक महिला सहित कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने बिना देर किए सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने महिला की हालत को अत्यंत गंभीर बताते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को हाईवे से हटवाकर यातायात को सुचारु रूप से बहाल कराया। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वाहन चलाते समय एक छोटी सी लापरवाही कितनी जानलेवा साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें