Bank Holidays: फौरन निपटा लें अपने जरूरी काम; अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays in October- अक्टूबर महीने में कुल 21 दिन बैंक बंद रहेंगे. कई दिन ऐसे भी आएंगे जब लगातार बैंकों में कामकाम नहीं होंगे.

 

देश भर के सभी बैंक 21 दिन नहीं बंद रहेंगे क्योंकि RBI द्वारा जो छुट्टियां तय की जाती हैं, उनमें से कुछ क्षेत्रीय छुट्टियां शामिल होती हैं। यानी कि कुछ छुट्टियां महज कुछ राज्यों के लिए ही होती है

Bank Holidays October 2021: अगले महीने यानी अक्टूबर में अगर आप बैंक से जुड़ा हुआ कोई काम करने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की बैंक हॉलिडे लिस्‍ट के मुताबिक, अक्टूबर में 21 दिन बैंकों में छुट्टी (Bank holiday in October)  रहेगी। हालांकि, यह छुट्टियां पूरे देश में एक साथ नहीं रहेंगी, बल्कि अलग-अलग जगहों में अलग-अलग रहेंगी। वहीं सात दिन बैंकों में रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार की वजह से कोई काम नहीं हो सकेगा। Read Also : Dizo लाया शानदार TWS earbuds, दमदार साउंड के साथ मिलेगी 16 घंटे की बैटरी लाइफ

 

RBI की तरफ से बैंक को दी जाने वाली छुट्टियां उनके क्षेत्र के हिसाब से निर्धारित की जाती है। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की वजह से पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे, वहीं बाकी के दिन हर राज्य के हिसाब से छुट्टियों का एलान किया गया है। कुल मिलाकर पूरे देश में अक्टूबर में कुल 21 दिन (Bank Holidays October)  ऐसे होंगे जब अलग-अलग जगहों पर बैंके बंद (Bank band) रहेगी। अगले महीने गांधी जयंती के अलावा दुर्गा पूजा का त्योहार (Festive season है, जो देश के लगभग हर हिस्से में काफी धूम-धाम से मनाया जाता है। read also : Oppo Reno 6 Pro 5G Diwali Edition और Enco Buds Blue Variant 27 सितंबर को भारतीय में होंगे लॉन्च

 

यहां देखें अक्टूबर 2021 में कब-कब रहेगी बैंकों की छुट्टियां ()

1 अक्टूबर- गंगटोक में अर्ध वार्षिक बैंक क्लोजिंग अकाउंट की वजह काम प्रभावित रहेगा.
2 अक्टूबर- महात्मा गांधी जयंती (सभी राज्यों में बैंक बंद)
6 अक्टूबर- महालयया अमावस्या- अगरतला, बेंगलूरु और कोलकाता में बैंक बंद
7 अक्टूबर- मीरा चोरेल होउबा- इंफाल में बैंक बंद
12 अक्टूबर-दुर्गा पूजा (महा सप्तमी) – अगरतला, कोलकाता में बैंक बंद
13 अक्टूबर- दुर्गा पूजा (महा अष्टमी) – अगरतला, भुबनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना और रांची में बैंक बंद
14 अक्टूबर- दुर्गा पूजा / दशहरा (महा नवमी) / आयुथ पूजा- अगरतला, बेंगलूरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
15 अक्टूबर- दुर्गा पूजा / दशरा / विजयादशमी- इंफाल और शिमला को छोड़ अन्य स्थानों पर बैंक बंद
16 अक्टूबर-दुर्गा पूजा (दशैन)- गंगटोक में बैंक बंद
18 अक्टूबर-कटी बिहू- गुवाहाटी में बैंक बंद
19 अक्टूबर- ईद-ए-मिलाद / ईद-ए-मिलादुन्नबी / मिलाद-ए-शरीफ / बारावफात- अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
20 अक्टूबर-महर्षि वाल्मीकि का जन्म दिन / लक्ष्मी पूजा / ईद-ए-मिलाद- अगरतला, बेंगलूरु, चंडीगढ़, कोलकाता और शिमला में बैंक बंद
22 अक्टूबर-ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद का शुक्रवार- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद
26 अक्टूबर-विलय दिवस- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद read also : Realme Smart TV Neo 32: Dolby Audio सपोर्ट के साथ लॉन्च हुआ 32 इंच का स्मार्ट TV, कीमत 14,999 रुपये।

 

लगातार पांच दिन बंद रहेंगे बैंक (Bank Band)

आपको बता दें कि देश भर के सभी बैंक 21 दिन नहीं बंद रहेंगे क्योंकि RBI द्वारा जो छुट्टियां तय की जाती हैं, उनमें से कुछ क्षेत्रीय छुट्टियां शामिल होती हैं। यानी कि कुछ छुट्टियां महज कुछ राज्यों के लिए ही होती है बाकी अन्य राज्यों में सभी बैकिंग कार्य आम दिनों की तरह ही होते रहेंगे।कुछ स्थानों पर अगले महीने बैंक लगातार पांच दिन भी बैंक रहेंगे।

 

अक्टूबर में बैंकों का साप्‍ताहिक अवकाश 

3 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
9 अक्टूबर- शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
10 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
17 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
23 अक्टूबर- शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
24 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
31 अक्टूबर- रविवार (साप्ताहिक अवकाश)