Realme Smart TV Neo 32: Dolby Audio सपोर्ट के साथ लॉन्च हुआ 32 इंच का स्मार्ट TV, कीमत 14,999 रुपये

 | 
Realme Smart TV Neo 32

news shorts

 Realme ने अपना 32 इंच का नया एलईडी स्मार्ट टीवी Realme Smart TV Neo 32 को भारत में शुक्रवार को लॉन्च कर दिया। खास बात यह है कि यह टीवी एंड्रॉयड न होकर खुद के smart TV OS पर चलता है। रियमली के इस नए TV मॉडल में बेज लेस डिजाइन के साथ LED डिस्प्ले दिया गया है। इस नए टीवी में क्वॉड-कोर MediaTek प्रोसेसर मौजूद है। इसके अलावा इसमें Dolby Audio Support के साथ 20W डुअल स्पीकर्स भी दिए गए हैं। 

 

whatsapp gif

Realme Smart TV Neo 32-inch Price
Realme Smart TV Neo 32 की कीमत 14,999 रुपये तय की गई है। इसकी ऑनलाइन व ऑफलाइन सेल 3 अक्टूबर से रियलमी की वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी। MobiKwik के जरिए खरीदने पर ग्राहकों को 350 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।

 

Realme Smart TV Neo 32-inch Specifications 

  • रियलमी के इस स्मार्ट TV में बेजललेस डिजाइन के साथ 32-इंच डिस्प्ले दिया गया है।
  • ये TV TUV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफाइड है।
  • इसमें 64-bit आर्किटेक्चर पर बेस्ड क्वॉड कोर MediaTek प्रोसेसर मौजूद है।
  • ये प्रोसेसर क्रोमा बूस्ट पिक्चर इंजन को सपोर्ट करता है, इससे पिक्चर क्वालिटी बेहतर मिलेगी।
  • ऑडियो के लिए Realme Smart TV Neo 32-इंच में Dolby Audio के साथ 20W डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं।
  • कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें 2.4GHz Wi-Fi, दो HDMI पोर्ट्स, एक USB Type-A पोर्ट, एक AV पोर्ट और एक LAN पोर्ट मौजूद है।
  • इसमें CC कास्ट का भी फीचर दिया गया है, इससे यूजर्स अपने स्मार्टफोन के वीडियो को TV में स्ट्रीम कर पाएंगे।
  • Realme Smart TV Neo 32 में यूजर्स को YouTube, Hungama और Eros Now जैसे ऐप्स प्रीलोडेड मिलेंगे।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।