Best Selling bike : 30 दिन में 2.77 लाख लोगों ने खरीदी यह बाइक, कीमत 65000 रुपये से भी कम

सितंबर की टॉप 10 बेस्ट सेलिंग बाइक्स की लिस्ट (Top 10 Best Selling bike) आ गई है। इस बार भी Hero Splendor (हीरो स्पलेंडर) देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटर साइकिल बन गई है।

 
top selling bikes september 2021 त्योहारों का मौसम है और ऐसे समय में घर पर नया वाहन लाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस दिवाली नई मोटर साइकिल खरीदने की तैयारी कर रहे हो तो एक बार सितंबर माह में सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटर साइकिलों (best selling motorcycle in India)की लिस्ट पर नजर जरूर डाल लो, इससे आपको बेहतर बाइक चुनने में आसानी रहेगी साथ ही आप खुद को ट्रेंड के साथ चलता भी पाएंगे। 

 

दरअसल सितंबर की टॉप बेस्ट सेलिंग बाइक्स की लिस्ट (Top Best Selling bike) आ गई है। इस बार भी Hero Splendor (हीरो स्पलेंडर) देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटर साइकिल बन गई है। बड़ी बात यह है कि Hero Splendor (हीरो स्पलेंडर) देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक (Best Selling bike) तो बनी ही इसके साथ ही देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली टू-व्हीलर भी बन गई। दरअसल स्कूटर और मोपेड भी टू-व्हीलर में आते हैं ऐसे में इस बार सितंबर में  Hero Splendor (हीरो स्पलेंडर) ताबड़तोड़ बिक्री करते हुए सभी दोपहिया वाहनों को बिक्री के मामले में पीछे छोड़ दिया। Read Also : Maruti suzuki Next-Generation Celerio : कई बदलाव के साथ सेलेरियो जल्द हो रही लॉन्च, प्री-बुकिंग चल रही, बजट में है कार

 

Hero Splendor (हीरो स्पलेंडर) ने सितंबर में HeroHF Deluxe (हीरो एचएफ डीलक्स), Bajaj Pulsar (बजाज पल्सर), Honda CB Shine (होंडा सीबी शाइन), Bajaj Platina (बजाज प्लेटिना), TVS Apache (टीवीएस अपाचे) और Bajaj CT 100 (बजाज सीटी 100) जैसी बेस्ट सेलिंग बाइक्स से कहीं ज्यादा बिक्री की है।

 

इस साल बिक्री घटी फिर भी टॉप पर Hero Splendor

सितंबर 2021 में 2.77 लाख ग्राहकों ने Hero Splendor को खरीदा। जबकि, सितंबर 2020 में इस बाइक के 2.80 लाख मॉडल बिके थे। यानि पिछले साल के मुकाबले Hero Splendor बिक्री 1.05 प्रतिशत कम जरूर हुई है, लेकिन यह सितंबर माह में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाकिल रही है। Read also : Toyota Innova Crysta Limited Edition : नए फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, कीमत है बजट में, XUV700 को देगी टक्कर

 

नंबर दो बनी Honda CB Shine

सितंबर में देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटर साइकिल है Honda CB Shine। सितंबर माह में Honda CB Shine को 1,42,386 ग्राहकों ने खरीदा। यदि 2020 सितंबर से तुलना की जाए तो एक साल पहले Honda CB Shine के 1.18 लाख यूनिट्स बिकी थी। यानि इस साल Honda CB Shine की बिक्री में 20.66 प्रतिशत का इजाफा हुआ है, लेकिन इसके बावजूद यह Hero Splendor को पीछे नहीं छोड़ सकी। Hero Splendor और Honda CB Shine की सितंबर की बिक्री में दोगुना का अंतर है। इससे समझ आता है कि भारतीय बाजार में Hero Splendor पर लोग कितना विश्वास करते हैं।

 

हालांकि यदि दो पहिया वाहनों की बात की जाये तो सितंबर माह में दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला दोपहिया वाहन Honda Activa है। सितंबर 2021 में एक्टिवा की 245,352 यूनिट्स बिकी हैं। Read also : Bajaj Pulsar 250 का पहला लुक जारी, इन नए फीचर्स के साथ लॉन्च हो रही बाइक, देखें।



Hero Splendor के इतने मॉडल्स हैं बाजार में

  • Hero Splendor ISmart BS6
  • Hero Splendor Plus BS6
  • Hero Super Splendor BS6
  • Hero Splendor Plus Black and Accent


Hero Splendor की कीमतें

Hero Splendor की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 64,850 रुपये है, जो 77,600 रुपये तक जाती है।