यूपी 2022 चुनाव में भाजपा अपना रिकाॅर्ड तोड़ेगी, लखीमपुर खीरी की घटना से कांग्रेस को मिली ऑक्सीजन : डाॅ. दिवाकर मिश्र

मेरठ के गंगानगर में स्थित आईआईएमटी यूनिवर्सिटी (IIMT University Meerut) में बुधवार को भाजपा शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश की बैठक हुई। जिसमें  मुख्य अतिथि  उत्तर प्रदेश के संयोजक डॉ. मिश्र ने अनेक क्षेत्र के संयोजकों को  जिम्मेदारियां दी गई। वहीं, शिक्षण संस्थानों को जोड़ने के अभियान में तेजी की बात कही।
 
मेरठ के गंगानगर में स्थित आईआईएमटी यूनिवर्सिटी (IIMT University Meerut) में बुधवार को भाजपा शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय संयोजक, सह संयोजकों तथा जिला संयोजकों को जिम्मेदारी दी गईं। बैठक की शुरूआत पश्चिम क्षेत्र उत्तर प्रदेश के सह संयोजक डॉ. मयंक अग्रवाल द्वारा अतिथियों के स्वागत व परिचय देकर की गई।  मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के संयोजक डाॅ. दिवाकर मिश्र ने कार्यकर्ताओं को एकजुट हो कर कार्य करने को प्रेरित किया।

 

डाॅ. मिश्र ने बैठक में उपस्थित शिक्षण संस्थानों के प्रबंधन से जुड़े लोगों से कहा कि वह अपने संस्थान के माध्यम से न केवल अच्छे से अच्छे आईएएस, पीसीएस, डाॅक्टर और इंजीनियर प्रदान कर देश के विकास में अपना योगदान दें, वरन उनके नेतृत्व गुणों को बढ़ाकर देश के नेता भी बनाएं। उन्होंने कहा की देश के विकास में शिक्षण संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। 

 

क्षेत्रीय संयोजक अरविंद संगल (Regional Coordinator Arvind Sangal) ने कहा कि आप सभी मित्र शिक्षण संस्थान चलाते हैं और आप देश के भविष्य के निर्माता हैं। आपको भाजपा ने जिला संयोजक, सह संयोजक पद नवाजा है। इसके पीछे भाजपा नेतृत्व की भावना यही है कि देश का युवा वर्ग आपके माध्यम से राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत रहे और देश को नेतृत्व प्रदान करें। यह भी पढ़ें - मेरठ : भाजपा ने मेरठ कैंट के लिए विधानसभा चुनाव संचालन समिति घोषित की, शैलेंद्र भारद्वाज बने प्रचार-प्रसार प्रमुख।

 

प्रत्येक विधानसभा में 100 शिक्षण संस्थानों को जोड़ने का लक्ष्य

 कार्यक्रम में उपस्थित सभी जिला संयोजकों को प्रत्येक विधानसभा में 100 शिक्षण संस्थानों को सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया। कार्यक्रम में रामपुर, संभल, बिजनौर, सधारमपुरी, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, हापुड़, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा, गौतमबुद्धनगर व बुलंदशहर के जिला संयोजक, सह संयोजक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में  डाॅ. मयंक अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

ये रहे उपस्थित 


 विशिष्ट अतिथि के रूप में यूपी के सहसंयोजक पवन सिंह चौहान, क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, पश्चिमी यूपी के सह संयोजक राजेश कुमार सिंह, राजेश गुप्ता, पश्चिमी यूपी के संयोजक अरविंद संगल आदि मौजूद रहे।  यह भी पढ़ें - प्रसपा-सपा का नहीं होगा गठबंधन! शिवपाल बोले- अखिलेश हमसे माफी मांगे; रथयात्रा में शामिल कांग्रेस नेता ने भी साधा निशाना।

 

संस्कार युक्त शिक्षा, राष्ट्र भक्त पैदा करना है लक्ष्य : डॉ. दिवाकर मिश्र

कार्यक्रम के बाद पत्रकार वार्ता में डॉ. दिवाकर मिश्र ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य शिक्षण संस्थानों को जोड़ना है। प्रत्येक विधानसभा के करीब 100 शिक्षण संस्थानों को जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, हमारा लक्ष्य है कि शिक्षण संस्थानों में संस्कार युक्त शिक्षा मिले और शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों में राष्ट्र की भावना होनी चाहिए। 
आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि को सम्मानित करते डॉ. मयंक अग्रवाल।

69 हजार करोड़ की भूमि कब्जा मुक्त कीं माफिया से

डॉ. मिश्र ने कहा कि सपा रही हो या बसपा, गैंगेस्टरों, बाहुबलियों का बोल बाला रहा है। पहले हत्या, लूट, अपहरण, रंगदारियां मांगी जाती थीं। परंतु अगर अब कोई ऐसा करने की कोशिश करता है तो उसे पता होता है कि सीएम योगी का एक्शन क्या होगा। वह खुद नहीं बचेगा वहीं, उसकी संपत्ति भी नष्ट कर दी जाएगी। अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी और आजम खान पर डॉ. मिश्र ने कहा कि इन् सभी ने करोड़ों रुपयों की सरकारी जमीनें हड़प लीं। भाजपा सरकार आने से पहले सभी खुले घूमते थे। परंतु योगी सरकार आते ही सभी जेल में पड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि अतीक और मुख्तार के खिलाफ 50 मुकदमें दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में हत्या, दुष्कर्म का आरोपी गायत्री प्रजापति खुला घूमता था। परंतु बाबा की सरकार आते ही सभी को जेल में डाल दिया गया है।। 

 

शिक्षण संस्थानों को जोड़ने का भाजपा का गणित समझिए

डॉ. मिश्र ने कहा कि भाजपा शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के तहत हम 15 अक्टूबर तक 40300 शिक्षण संस्थानों तक जा रहे हैं। हमारे शिक्षण संस्थानों से जुड़े छात्रों की संख्या 1 करोड़ से ज्यादा की पहुंचने वाली है। हमने पूरे उत्तर प्रदेश को 6 हिस्सों में बांट रखा है। जिमसें हम हर हिस्से में 2 बडे़-बड़े सम्मेलन करेंगे, कुल मिलकर 12 सम्मेलन होंगे। पश्चिमी यूपी में भी 2 सम्मेलन होने वाले हैं। दिसंबर माह के पहले हफ्ते में लखनऊ में पूरे प्रदेश के हमारी सूची में शामिल 40300 शिक्षण संस्थानों का सम्मेलन करने की योजना है।  यह भी पढ़ें - PETA India ने कहा- शादी में घोड़े का उपयोग करना अपमानजनक और क्रूर, लोगों ने फटकारा, पढ़ें क्या है मामला।

 

यूपी विस चुनाव (UP Elections 2022) में भाजपा अपना ही रिकार्ड तोड़ेगी

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा की टक्कर पर कोई दूर-दूर तक नहीं हैं। जैसी दूसरी पार्टियों की स्थितियां हैं उस प्रकार देकर लगता है कि भाजपा अपना ही रिकार्ड खुद तोड़ेगी। भाजपा पहले से ज्यादा सीटें लेकर आने वाली है। पूरा जनसमूह हमारे साथ खड़ा है। दूसरी पार्टियां लोगों को भड़काने में लगी हैं।

 

चलेगा 12 मिनट वाला अभियान 

उन्होंने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान चलाने वाली है। जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई है अभियान में 12 हजार छात्र, 12 मिनट में 12000 लोगों को भाजपा का सदस्य बनाएंगे। इस तरह का यह प्रदेश में पहला अभियान होगा। 

 

लखीमपुर खीरी कांड ने कांग्रेस को ऑक्सीजन दी

डॉ. मिश्र ने कहा कि लखीमपुर खीरी कांड (Lakhimpur Kheri ) एक हादसा था। इस मामले में निष्पक्ष जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि लखीमपुर कांड में कांग्रेस ने जिस प्रकार वहां जमघट लगाया है। उससे लगता है कि वहां कांग्रेस को ऑक्सीजन मिली है।। दूसरी पार्टियां भी इस हादसे पर राजनीति कर रहीं हैं।