मेरठ : भाजपा ने मेरठ कैंट के लिए विधानसभा चुनाव संचालन समिति घोषित की, शैलेंद्र भारद्वाज बने प्रचार-प्रसार प्रमुख

Uttar Pradesh Assembly Election 2022 : भाजपा ने विधानसभाओं में विधानसभा चुनाव संचालन समिति की सूची जारी कर दी है। जिसमें सभी को कार्य बांटे गए हैं।
 | 
bjp cantt. vidhansahbha

whatsapp gif

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में कुछ माह शेष बचे हैं। पार्टियों ने चुनाव की तैयारियां तेज कर दी  हैं। जगह-जगह रथ यात्रा के सहारे लोगों को लुभाने की कोशिश की जा रही तो कई जनसभाएं कर रहे हैं। मेरठ में भाजपा भी हर विधानसभा सीट पर पूरी तैयारी से लगी है। इसी क्रम में भाजपा ने विधानसभाओं में विधानसभा चुनाव संचालन समिति की सूची जारी कर दी है। जिसमें सभी को कार्य बांटे गए हैं।

 

मेरठ महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल द्वारा मेरठ कैंट विधानसभा में 17 सदस्य चुनाव संचालन समिति की लिस्ट जारी की गई है। समिति में विधानसभा प्रभारी अरविंद भारती को बनाया गया है। वहीं, कोष प्रमुख मेरठ के पूर्व महापौर हरिकांत अहलूवालिया को बनाया गया है। गंगानगर निवासी पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र भारद्वाज को प्रचार-प्रसार प्रमुख बनाया गया है। वहीं, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष वीनस शर्मा को मोर्चा अभियान प्रमुख बनाया गया है। यह भी पढ़ें - प्रसपा-सपा का नहीं होगा गठबंधन! शिवपाल बोले- अखिलेश हमसे माफी मांगे; रथयात्रा में शामिल कांग्रेस नेता ने भी साधा निशाना।

 

ये है सूची  देखें - 

meerut cantt

advt.

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।