बिजनौर: धामपुर में निकली माता द्रौपदा की 91वीं विशाल शोभायात्रा, सनातन संस्कृति के रंग में रंगा नगर

 विधायक अशोक राणा, पूर्व विधायक डॉ. इंद्रदेव सिंह समेत कई गणमान्य हस्तियों ने किया शुभारंभ, अखाड़ों के करतब और मनमोहक झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
 | 
DHAMPUR
बिजनौर जिला प्रभारी अनिल कुमार शर्मा खबरी लाल मीडिया। धामपुर: नगर के प्राचीन सैनी समाज द्वारा आयोजित माता द्रौपदी देवी की 91वीं विशाल शोभायात्रा बीती रात्रि धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ महाराजा सूरसेन चौक स्थित माता द्रौपदी मंदिर परिसर से हुआ, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु और नगरवासी शामिल हुए।Read also:-बिजनौर में डेढ़ साल पहले पत्नी की हत्या कर शव दफनाने का खुलासा: आरोपी पति हिरासत में, अवशेष बरामद

 D

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धामपुर विधायक श्री अशोक कुमार राणा रहे। उनके साथ पूर्व विधायक डॉ. इंद्रदेव सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी रवि कुमार, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्री राजू गुप्ता, समाजसेवी डॉ. आदित्य अग्रवाल समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति इस पावन अवसर के साक्षी बने। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और सनातन परंपरा के प्रतीक नारियल को फोड़कर शोभायात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। शोभायात्रा आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने सभी मंचासीन अतिथियों का पगड़ी पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह के रूप में बैग भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।

 D

शोभायात्रा में विभिन्न अखाड़ों के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। वहीं, अनेकों मनोहारी झांकियां शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रही थीं, जिनमें सनातन धर्म और संस्कृति की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थी। झांकियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। शोभायात्रा के अंतिम छोर पर पंडित अशोक कुमार शर्मा वैदिक मंत्रों का उच्चारण करते हुए चल रहे थे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

 OMEGA

देर रात्रि में विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभायात्रा पुनः माता द्रौपदी देवी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस भव्य आयोजन ने नगर में धार्मिक और सांस्कृतिक उत्साह का संचार किया।
SONU

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।